पड़ रही गर्मी, कब है छुट्टी

स्टेट एजुकेशन बोर्ड के मुताबिक एमपी के स्कूलों में समर वेकेशन 1 मई से शुरू होंगी। 1 मई से लेकर 15 जून 2024 तक स्कूल बंद रहेंगे। सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां इन्हीं तारीखों पर की जाएंगी। वहीं टीचर्स की छुट्टियां 1 मई से 31 मई तक चलेंगी।

मध्य प्रदेश का खंडवा जिला इन दिनों सबसे गर्म शहरों में से एक बना हुआ है। लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर जिले के सभी स्कूलों के टाइम में बदलाव किया हैं। खंडवा में सभी स्कूलों का संचालन सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चलेंगे।

एमपी में गर्मी की छुट्टियों के साथ ही कुछ बड़े त्योहारों की हॉलिडे लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इसमें 11 से 13 अक्टूबर 2024 तक दशहरा, 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक दीपावली की छुट्टी का जिक्र किया गया है। वहीं विंटर वेकेशन 31 दिसंबर 2024 से 5 जनवरी 2025 के बीच रहेंगी।