आजादी का जश्न

Kaushiki

Aug 10, 2026

हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने का तरीका

इस साल यह 'हर घर तिरंगा' अभियान 9 से 17 अगस्त तक चलेगा, जो राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' की रचना के 150वें वर्ष के जश्न को समर्पित है। अभियान का हिस्सा बनने के लिए अपनी तिरंगे के साथ सेल्फी क्लिक करके harghartiranga.com पर अपलोड करें। इसके बाद अपना नाम दर्ज कर सर्टिफिकेट डाउनलोड करें और सोशल मीडिया पर #HarGharTiranga के साथ शेयर करें।

Credit: The Sootr

झंडा फहराने के नियम

तिरंगा हमेशा 3:2 के आयताकार (rectangular) अनुपात में होना चाहिए। केसरिया रंग हमेशा ऊपर रहे। कपड़ा केवल खादी, सूती, पॉलिएस्टर, सिल्क या ऊन का हो सकता है तथा फटा या गंदा झंडा फहराना सख्त मना है।

Credit: The Sootr

समय और सम्मान से जुड़े नियम

फ्लैग कोड के मुताबिक अब तिरंगा दिन और रात दोनों समय फहराया जा सकता है। बशर्ते रात में उस पर पर्याप्त रोशनी हो। ध्यान रखें कि झंडा कभी जमीन या पानी को न छुए और किसी अन्य झंडे को इससे ऊंचा न लगाया जाए।

Credit: The Sootr

उल्लंघन पर कानूनी सजा का प्रावधान

राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने या नियमों का पालन न करने पर Prevention of Insults to National Honour Act, 1971 के तहत कार्रवाई हो सकती है। नियम तोड़ने पर 3 साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।

Credit: The Sootr

15 अगस्त की तारीख का अनोखे तथ्य

लॉर्ड माउंटबेटन ने 15 अगस्त 1945 को जापान के सरेंडर की याद में यह तारीख चुनी थी। भारत के साथ उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया, बहरीन, कांगो और लिकटेंस्टीन भी इसी दिन अपना स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं।

Credit: The Sootr

आजादी के समय भारत का नक्शा

15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश भारत आजाद हुआ था, लेकिन कई रियासतें तुरंत शामिल नहीं हुईं। उदाहरण के लिए, हैदराबाद को सितंबर 1948 में (ऑपरेशन पोलो) और गोवा को 1961 में (ऑपरेशन विजय) भारत संघ में मिलाया गया था। ये दिन भारत के लिए केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्रनिर्माण की दिशा में एक नया संकल्प है।

Credit: The Sootr

Thanks For Reading!

Next: NEET Paper Leak Protest: जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद खत्म हुआ CJP का प्रोटेस्ट