हेलमेट साफ करने के तरीके

Aman Vaishnav

Sep 22, 2025

सबसे पहले धूल हटाएं

हेलमेट को साफ करने से पहले एक सूखे कपड़े से उसकी बाहरी धूल पोंछ लें। इससे खरोंच लगने का खतरा कम होता है।

Credit: The Sootr

साबुन का कमाल

हल्के शैम्पू या साबुन को गुनगुने पानी में मिलाकर एक घोल बनाएं। फिर इस घोल से हेलमेट की बाहरी सतह को आराम से साफ करें।

Credit: The Sootr

वाइजर की देखभाल

वाइजर को खरोंच से बचाने के लिए सिर्फ़ पानी या हल्के साबुन वाले पानी का ही इस्तेमाल करें। किसी भी कठोर केमिकल का इस्तेमाल न करें।

Credit: The Sootr

निकालने वाले पैड्स धोएं

अगर हेलमेट के अंदर के पैड्स निकल सकते हैं, तो उन्हें निकालकर शैम्पू से धोएँ और अच्छी तरह से सुखाएँ।

Credit: The Sootr

बिना निकले पैड्स की सफ़ाई

अगर पैड्स नहीं निकलते, तो कपड़े को साबुन के पानी में भिगोकर (हेलमेट चेकिंग) धीरे-धीरे अंदर की सफाई करें। ज्यादा पानी अंदर न जाने दें।

Credit: The Sootr

बदबू भगाएँ

पसीने की बदबू दूर करने के लिए पैड्स सूखने के बाद उस पर एंटी-बैक्टीरियल स्प्रे या फैब्रिक फ्रेशनर का इस्तेमाल करें।

Credit: The Sootr

छांव में सुखाएं

हेलमेट को कभी भी तेज़ धूप या ड्रायर में न सुखाएँ। इससे पैडिंग और गोंद खराब हो सकते हैं। (Helmet checking) हमेशा हवादार और छाँव वाली जगह पर सुखाएँ।

Credit: The Sootr

पूरी तरह से सूखने के बाद ही पहनें

हेलमेट को इस्तेमाल करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि वह पूरी तरह से सूख गया है, ताकि अंदर नमी न रहे और बैक्टीरिया न पनपें।

Credit: The Sootr

Thanks For Reading!

Next: भारत में सबसे ज्यादा बारिश वाले राज्य : इनके नामों की लिस्ट देख हो जाएंगे हैरान