दुनिया के लिए भी खास है 15 अगस्त

Kaushiki

Aug 11, 2025

बांग्लादेश में शोक दिवस

15 अगस्त, 1975 को बांग्लादेश के पहले नेता शेख मुजीब-उर-रहमान की हत्या हुई थी। इस दुखद घटना के बाद से बांग्लादेश इस दिन को राष्ट्रीय शोक दिवस के रूप में मनाता है।

Credit: The Sootr

Apple का खास दिन

15 अगस्त, 1998 को स्टीव जॉब्स (Steve Jobs) के लौटने के बाद Apple Company ने अपना पहला क्रांतिकारी प्रोडक्ट iMac G3 लॉन्च किया। इसने फ्लॉपी डिस्क की जगह USB पोर्ट का इस्तेमाल किया, जो बाद में हर जगह इस्तेमाल होने लगा।

Credit: The Sootr

दक्षिण कोरिया की आजादी

15 अगस्त, 1948 को दक्षिण कोरिया जापान के शासन से आजाद होकर एक देश बना। वहां इस दिन को राष्ट्रीय मुक्ति दिवस कहते हैं।

Credit: The Sootr

जापान का सरेंडर

दूसरे विश्व युद्ध के दौरान 15 अगस्त, 1945 को जापान के शासक ने हार मान ली थी। इसके बाद ही दूसरा विश्व युद्ध (second world war) खत्म हुआ था। यह दिन जापान के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण है।

Credit: The Sootr

कांगो का राष्ट्रीय दिवस

15 अगस्त, 1960 को कांगो को फ्रांस से आजादी मिली थी। इस दिन को वहां राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Credit: The Sootr

बहरीन की आजादी

15 अगस्त, 1971 को बहरीन (Bahrain) को यूनाइटेड किंगडम से आजादी मिली थी। यह देश भी इस दिन को स्वतंत्रता दिवस मनाता है।

Credit: The Sootr

लिक्टनस्टीन का राष्ट्रीय दिवस

यूरोपीय देश लिक्टनस्टीन (Liechtenstein) भी 15 अगस्त को अपना राष्ट्रीय दिवस मनाता है। इस दिन वह अपनी संप्रभुता का जश्न मनाता है।

Credit: The Sootr

फ्रांस का धार्मिक पर्व

फ्रांस में 15 अगस्त को एक खास धार्मिक पर्व 'Feast of the Assumption' मनाया जाता है, जिसका वहां की संस्कृति में बहुत महत्व है। कैथोलिक धर्म में, यह दिन वर्जिन मैरी के असेंशन का सम्मान करता है, जिसे कैथोलिक धर्म में एक केंद्रीय मान्यता माना जाता है।

Credit: The Sootr

Thanks For Reading!

Next: रक्षाबंधन : पीएम मोदी, राहुल गांधी से लेकर मोहन यादव ने बंधवाई राखी, देखें तस्वीरें