गणपति बप्पा की पूजा

Aman Vaishnav

Aug 23, 2025

थाईलैंड में भगवान गणेश

थाईलैंड में भगवान गणेश को फ्रा-फिकानेत या फ्रा-फिकानेसुआन के नाम से पूजा जाता है। थाईलैंड के फांग-ना से गणेश जी कीकांस्य प्रतिमा भी खोजी गई थी। इतना ही नहीं थाईलैंड के चाचोएंगसाओ शहर को गणेश सिटी कहा जाता है, क्योंकि यहां भगवान की विशाल प्रतिमाएं स्थापित हैं।

Credit: The Sootr

नेपाल में गणेश जी

नेपाल में गणेश जी की आस्था गहरी है, खासकर काठमांडू घाटी के कमलादि गणेश मंदिर में, जिसे श्वेत गणेश भी कहा जाता है। यहां गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है, और मंगलवार को दर्शन से बुद्धि, सफलता और समृद्धि की प्राप्ति की मान्यता है।

Credit: The Sootr

इंडोनेशिया में गणेशजी

इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर भगवान गणेश की पूजा तांत्रिक देवता के रूप में की जाती है,यहां के 20 हजार के नोट पर गणेशजी की तस्वीर थी (इंडोनेशिया रुपियाह गणेश) और माउंट ब्रोमो में उनकी 700 साल पुरानी प्रतिमा आज भी मौजूद है। इंडोनेशिया में गणेश महोत्सव पारंपरिक और सांस्कृतिक तरीके से धूमधाम से मनाया जाता है।

Credit: The Sootr

श्रीलंका में गणेश जी

श्रीलंका में गणेश (ganpati ) जी को पिल्लयार कहा जाता है और तमिल बहुल इलाकों में उनकी पूजा होती है। यहां 14 प्राचीन गणेश मंदिर हैं। श्रीलंका में गणेश महोत्सव पारंपरिक तरीके से, भक्तिपूर्ण आयोजन के साथ मनाया जाता है, जिसमें पूजा और भव्य जुलूस होते हैं।

Credit: The Sootr

जापान में गणेश

जापान में गणेश जी को कांगितेन कहा जाता है, जिन्हें सौभाग्य और समृद्धि का देवता माना जाता है। 8वीं शताब्दी में गणेश भारत से जापान पहुंचे थे, और यहां व्यापारी, अभिनेता, और कलाकार विशेष रूप से उनकी पूजा करते हैं। जापान में गणेश महोत्सव एक सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाया जाता है, जिसमें पूजा, संगीत और नृत्य का आयोजन होता है।

Credit: The Sootr

Thanks For Reading!

Next: हंसी-मजाक में करोड़पति बन गए ये कॉमेडियन, नेटवर्थ उड़ा देगी आपके होश!