Sep 23, 2025
कोलकाता की सड़कों पर तीन फीट तक पानी भर गया है। इस वजह से शहर की पूरी ट्रैफिक व्यवस्था रुक गई है, और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।
Credit: The Sootr
कोलकाता में बारिश और बिजली के करंट से सात लोगों की मौत हो गई है। यह एक बहुत ही दुखद और बड़ा हादसा है।
Credit: The Sootr
खराब मौसम की वजह से Kolkata एयरपोर्ट पर 30 फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं और 42 फ्लाइट्स लेट हो गईं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
Credit: The Sootr
रेलवे लाइनों और मेट्रो स्टेशनों पर पानी भरने के कारण ट्रेन और मेट्रो सेवाएं बंद हो गई हैं, जिससे यात्रियों को बहुत दिक्कत हो रही है।
Credit: The Sootr
दुर्गा पूजा के पंडाल पानी में डूब गए या खराब हो गए। भारी बारिश की वजह से राज्य में सरकारी स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टियां भी समय से पहले करनी पड़ीं।
Credit: The Sootr
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस भारी बारिश पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में इतनी ज्यादा बारिश पहले कभी नहीं देखी है।
Credit: The Sootr
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बंगाल की खाड़ी में एक और निम्न दबाव क्षेत्र बनने वाला है। (heavy rain ) इस वजह से आने वाले दिनों में और भी भारी बारिश हो सकती है।
Credit: The Sootr
Thanks For Reading!