मैग्नेटिक हिल

Aman Vaishnav

Oct 4, 2025

खुद चलती है गाड़ी

यह जगह सबसे ज्यादा इसलिए जानी जाती है क्योंकि यहां गाड़ी का इंजन बंद करने पर भी वह नीचे की ओर लुढ़कने के बजाय खुद-ब-खुद ऊपर की तरफ चलने लगती है।

Credit: The Sootr

लेह हाईवे से 30 किमी दूर

अगर आप इस चमत्कार को देखना चाहते हैं, तो आपको लेह-कारगिल हाईवे पर जाना होगा। (laddakh ) यह रहस्यमयी जगह लेह शहर से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर ही स्थित है।

Credit: The Sootr

न्यूट्रल में भी 20 की स्पीड

यह पहाड़ी इतनी रहस्यमयी है कि अगर आप यहां अपनी गाड़ी न्यूट्रल में छोड़ दें, तो वह नीचे लुढ़केगी नहीं। बल्कि वह 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अपने आप ऊपर की ओर चलने लगेगी।

Credit: The Sootr

अमेरिका में भी है मौजूद

आपको जानकर हैरानी होगी कि यह चमत्कार सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है, अमेरिका के मॉन्कटन में भी ठीक इसी तरह की एक मैग्नेटिक hill मौजूद है।

Credit: The Sootr

टूरिस्टों की पसंदीदा जगह

इस रहस्यमयी घटना के कारण, यह जगह अब एक बहुत बड़ा टूरिस्ट आकर्षण बन गई है। लोग इस अनोखे रहस्य को अपनी आंखों से देखने और इस पहाड़ी की खूबसूरती का अनुभव करने के लिए यहां आते हैं।

Credit: The Sootr

सिर्फ आँखों का धोखा

वैज्ञानिकों का कहना है कि यह केवल एक ऑप्टिकल भ्रम (Optical Illusion) है, जिसका मतलब है कि हम जो देखते हैं, वह सिर्फ हमारी आंखों का धोखा है।

Credit: The Sootr

पहाड़ों की बनावट का कमाल

वैज्ञानिकों के अनुसार, यह सब पहाड़ों की बनावट का कमाल है। (लद्दाख) इस जगह की बनावट ऐसी है कि हमारी आंखें गुरुत्वाकर्षण की दिशा को ठीक से समझ नहीं पाती।

Credit: The Sootr

Thanks For Reading!

Next: जानिए जय जवान, जय किसान नारा देने वाले शास्त्री के जीवन से जुड़ी बातें