Sep 8, 2025
7 सितंबर 2025 को भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण लगा था। ग्रहण के समय चंद्रमा सुर्ख लाल रंग का दिखाई दिया। इस खूबसूरत दृश्य को देखने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता थी।
Credit: The Sootr
पूर्ण चंद्र ग्रहण को ही लाल चांद या ब्लड मून कहते हैं। जब पृथ्वी की छाया चंद्रमा की सतह पर पड़ती है, तो उसका रंग लाल हो जाता है। नासा के मुताबिक, वायुमंडल में धूल और बादलों की मात्रा से चंद्रमा का लाल रंग और गहरा हो जाता है।
Credit: The Sootr
7 सितंबर को लगा चंद्र ग्रहण रात 09:58 पर शुरू हुआ। यह देर रात करीब 01:27 पर समाप्त हुआ था। यह साल 2025 का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण था।
Credit: The Sootr
इस ग्रहण को लाल चांद या ब्लड मून इसलिए कहा जाता है। क्योंकि पृथ्वी के वायुमंडल से होकर गुजरने वाली लाल रोशनी चंद्रमा तक पहुंचती है। इस कारण हमें चंद्रमा सुर्ख लाल रंग का दिखाई देता है।
Credit: The Sootr
खगोल वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगला लाल चांद 177 दिनों के बाद दिखाई देगा। यह दुर्लभ नजारा 2-3 मार्च 2026 को देखा जा सकेगा। यह उन लोगों के लिए खास होगा जो इस बार इसे नहीं देख पाए।
Credit: The Sootr
भारत (भारत में चंद्र ग्रहण) सहित दुनियाभर के विभिन्न हिस्सों में ब्लड मून देखा गया। न्यूयॉर्क या संयुक्त राज्य अमेरिका में यह नजारा नहीं देखा गया था। इसलिए अगला ग्रहण उनके लिए और भी खास रहने वाला है।
Credit: The Sootr
2025 के बाद अगला चंद्र ग्रहण (Chandra grahan) 2-3 मार्च 2026 को होगा। इस दौरान भी चंद्रमा का मनमोहक दृश्य देखा जा सकेगा। यह भारत और उत्तरी अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।
Credit: The Sootr
Thanks For Reading!