देशभर में राष्ट्रीय खेल दिवस की धूम

Aman Vaishnav

Aug 30, 2025

मध्यप्रदेश में तीन दिवसीय कार्यक्रम

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल मंत्री विश्वास सारंग ने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी और "फिट इंडिया" शपथ लेने की अपील की। इसके तहत टीटी नगर स्टेडियम भाेपाल में खेल और फिटनेस गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

Credit: The Sootr

बिहार में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता

बिहार के मुंगेर में अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर तीन दिवसीय प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन, क्रिकेट जैसे कई खेल शामिल थे। जिलाधिकारी ने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की और खिलाड़ियों को शपथ दिलाई।

Credit: The Sootr

उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय खेल दिवस

उत्तर प्रदेश के चुनार डिग्री कॉलेज में 29 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. माधवी शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Credit: The Sootr

राजस्थन में खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिता

राजस्थन के बूंदी में राष्ट्रीय खेल दिवस पर तीन दिवसीय खेल गतिविधियों की शुरुआत नगर परिषद सभापति सरोज अग्रवाल ने की। इस दौरान खो-खो और कबड्डी के मैच आयोजित हुए, और भवानीपुरा की टीम ने खो-खो बालिका श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया।

Credit: The Sootr

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन

छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर तीन दिवसीय खेल उत्सव आयोजित किया गया। विधायक प्रणव कुमार मरपची ने उद्घाटन करते हुए मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण किया, और कार्यक्रम में कई खेल गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

Credit: The Sootr

हरियाणा में राष्ट्रीय खेल दिवस

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया। बाबू राम रावल ने उनके चित्र पर फूल चढ़ाए और कार्यक्रम में रस्साकसी और वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

Credit: The Sootr

झारखंड में तीन दिवसीय मेगा खेल महोत्सव

झारखंड की राजधानी रांची में राष्ट्रीय खेल दिवस पर तीन दिवसीय मेगा खेल महोत्सव की शुरुआत हुई। इसमें फुटबॉल, एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन और तैराकी जैसे खेलों के सैकड़ों खिलाड़ी शामिल हुए।

Credit: The Sootr

Thanks For Reading!

Next: National Sports 2025 : जानिए भारत के उन महान खिलाड़ियों के बारे मेें जिन्होंने ओलंपिक में रचा इतिहास