पीएम मोदी का दौरा

Aman Vaishnav

Apr 1, 2026

चाय असम की आत्मा है - पीएम मोदी

पीएम मोदी फोटो में असम के चाय बागान के मजदूरों के साथ चाय की पत्तियां तोड़ते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि चाय असम की आत्मा है। यहां की चाय ने पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है।

Credit: The Sootr

कई बार कर चुके चाय की तारीफ

सबसे बड़ी बात ये है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बचपन में अपने पिता के साथ चाय बेचने में मदद करते थे। वो पहले भी कई बार असम की चाय की तारीफ कर चुके हैं। पीएम मोदी ने कहा कि यह उनके लिए एक बहुत ही यादगार अनुभव था।

Credit: The Sootr

चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे असम

पीएम मोदी ने डिब्रूगढ़ के चाय बागान में सिर्फ पत्तियां ही नहीं तोड़ीं, बल्कि वहां काम करने वाली महिलाओं को हाथ जोड़कर नमन भी किया। कुछ फोटो में वो महिलाओं से बातचीत करते भी दिख रहे हैं। पीएम मोदी असम के चुनाव प्रचार के लिए असम पहुंचे हैं।

Credit: The Sootr

एक लाख से भी ज्यादा छोटे चाय बागान

असम में लगभग 800 चाय बागान हैं, जिन्हें Tea Estates कहा जाता है। ये बागान बहुत पुराने हैं और ब्रिटिश दौर से चल रहे हैं। राज्य में एक लाख से भी ज्यादा छोटे चाय बागान हैं।

Credit: The Sootr

Thanks For Reading!

Next: हनुमान जयंती 2026: भारत ही नहीं, विदेशों में भी है बजरंगबली का जलवा