Sep 18, 2025
PM Narendra Modi ने लोगों से स्वदेशी उत्पाद खरीदने और बेचने की अपील की, ताकि उनमें देश के लोगों के पसीने की खुशबू और भारत की मिट्टी की महक शामिल हो।
Credit: The Sootr
प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है, और इसके लिए उन्होंने 'आत्मनिर्भर भारत' को सबसे महत्वपूर्ण रास्ता बताया।
Credit: The Sootr
प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यह नया भारत है, जो किसी भी परमाणु धमकी से नहीं डरता, बल्कि जरूरत पड़ने पर घर में घुसकर मारता है।
Credit: The Sootr
प्रधानमंत्री मोदी ने धार में पीएम मित्र पार्क की आधारशिला रखी, जिससे स्थानीय टेक्सटाइल उद्योग को एक नई पहचान मिलेगी और इसे बढ़ावा दिया जाएगा।
Credit: The Sootr
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि उनकी सरकार का मुख्य लक्ष्य गरीबों का कल्याण और उनके जीवन को बेहतर बनाना है, क्योंकि देश तभी आगे बढ़ेगा जब गरीब गरीबी से बाहर निकलेंगे।
Credit: The Sootr
राष्ट्रीय पोषण पखवाड़े के लिए राशि ट्रांसफर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि सिकल सेल एनीमिया के खिलाफ राष्ट्रीय मिशन के तहत अब तक 5 करोड़ से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है।
Credit: The Sootr
पीएम मोदी ने बताया कि सरकार की नीतियों का परिणाम है कि पिछले कुछ सालों में देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं और उनका जीवन बेहतर हुआ है।
Credit: The Sootr
पीएम मोदी ने बताया कि हाथ से काम करने वाले विश्वकर्मा ही 'मेक इन इंडिया' की असली ताकत हैं, (पीएम मोदी भाषण) क्योंकि वही देश की अर्थव्यवस्था को गति देते हैं।
Credit: The Sootr
Thanks For Reading!