Aug 14, 2025
सुप्रीम कोर्ट ने यह निर्देश भी दिया कि पकड़े गए कुत्तों की नसबंदी कराई जाएगी और उन्हें सुरक्षित आश्रय स्थलों पर भेजा जाएगा। इस प्रक्रिया को 6 से 8 हफ्तों के भीतर पूरा करने का आदेश दिया गया है।
Credit: The Sootr
अस्पतालों के रिकॉर्ड से यह जानकारी सामने आई कि नई दिल्ली में हर दिन लगभग 2,000 कुत्ते काटते हैं, (आवारा कुत्तों का आतंक) जिससे लोगों के बीच डर और चिंता बढ़ गई है। इस स्थिति को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कुत्तों को पकड़ने और उनका नियंत्रण करने का आदेश दिया।
Credit: The Sootr
बॉलीवुड और टीवी के कई सेलेब्रिटीज ने इस आदेश का विरोध किया है। जाह्नवी कपूर, रुपाली गांगुली और वरुण धवन जैसे स्टार्स ने कुत्तों के प्रति इस प्रकार की क्रूरता पर अपनी आपत्ति जताई है। अभिनेता जॉन अब्राहम ने भी सुप्रीम कोर्ट से इस आदेश पर पुनर्विचार की अपील की है।
Credit: The Sootr
जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए सुप्रीम कोर्ट के आदेश को क्रूरता बताया। उन्होंने कुत्तों के अधिकारों की रक्षा की बात की और इस फैसले की आलोचना की। जाह्नवी ने कुत्तों के पक्ष में अपनी आवाज उठाते हुए इस कदम के खिलाफ अपनी चिंता जताई।
Credit: The Sootr
अभिनेता जॉन अब्राहम ने भारत के मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस बीआर. गवई को एक पत्र लिखा। उन्होंने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से आदेश की पुनरावलोकन करने की अपील की है। उनका कहना है कि यह आदेश आवारा कुत्तों के प्रति क्रूर हो सकता है और इसे फिर से देखा जाना चाहिए।
Credit: The Sootr
Thanks For Reading!