तिरुपति मंदिर लड्डू विवाद मामले में सीएम नायडू को SC की फटकार

Sandeep Kumar

Sep 30, 2024

The Sootr

तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू प्रसाद को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, और इस मामले में अब सुप्रीम कोर्ट ने हस्तक्षेप किया है।

Credit: Read Full Story

The Sootr

सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को फटकार लगाते हुए कहा कि उन्होंने जुलाई में आई रिपोर्ट पर दो महीने बाद बयान क्यों दिया।

Credit: Read Full Story

The Sootr

कोर्ट ने नायडू से सवाल किया कि उन्होंने 26 सितंबर को SIT बनाई लेकिन बयान उससे पहले ही क्यों दिया।

Credit: Read Full Story

The Sootr

कोर्ट ने नायडू को याद दिलाया कि वे संवैधानिक पद पर हैं और उन्हें SIT के निष्कर्ष का इंतजार करना चाहिए था।

Credit: Read Full Story

The Sootr

सुप्रीम कोर्ट की बेंच, जिसमें जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन शामिल थे, ने मामले की सुनवाई की और अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को निर्धारित की।

Credit: Read Full Story

The Sootr

विवाद में आरोप है कि तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू प्रसाद में बीफ और सूअर की चर्बी मिली है।

Credit: Read Full Story

The Sootr

नायडू ने 19 सितंबर 2024 को दावा किया था कि तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बी मिलाई गई थी और इसके लिए उन्होंने पूर्ववर्ती YSRCP सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

Credit: Read Full Story

The Sootr

राज्य सरकार के वकील सिद्धार्थ लूथरा ने कोर्ट में कहा कि 50 साल से कर्नाटक के कोऑपरेटिव नंदिनी से घी लिया जा रहा था, जिसे पिछली सरकार ने बदल दिया था।

Credit: Read Full Story

The Sootr

इस विवाद ने मध्य प्रदेश तक भी आंच पहुंचाई है, जहां पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने बाबा महाकाल के प्रसाद की जांच की मांग की है।

Credit: Read Full Story

The Sootr

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में तीखे सवाल उठाते हुए कहा कि भगवान को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए।

Credit: Read Full Story

Thanks For Reading!

Next: रेलवे दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा के लिए चलाएगा स्पेशल ट्रेन