भारत के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर

Aman Vaishnav

Oct 24, 2025

कोणार्क सूर्य मंदिर, ओडिशा

इस मंदिर को समय का रथ भी कहा जाता है। ये मंदिर नहीं, भगवान सूर्य का वो विशाल रथ है जिसे खुद 12 जोड़ी पहिए खींचते हैं। हर पहिया मानो समय का चक्र बता रहा हो।

Credit: The Sootr

मोढेरा सूर्य मंदिर, गुजरात

इस मंदिर की बनावट ऐसी है कि सुबह-सुबह सूरज की पहली किरण सीधी भगवान की मूर्ति पर पड़ती थी। ऐसा लगता था, जैसे मूर्ति सोने जैसी चमक रही हो।

Credit: The Sootr

मार्तंड सूर्य मंदिर, कश्मीर

कश्मीर के सुंदर पहाड़ों में बना ये मंदिर बहुत पुराना है। यहां आकर लगता है, जैसे भगवान और प्रकृति मिल गए हों। टूटने के बाद भी इस मंदिर की भव्यता आज भी देखने लायक है।

Credit: The Sootr

देव सूर्य मंदिर, औरंगाबाद

बिहार का यह मंदिर छठ पूजा के लिए सबसे खास है। छठ पूजा के समय यहां लाखों भक्तों का सैलाब उमड़ता है।

Credit: The Sootr

कटारमल सूर्य मंदिर, उत्तराखंड

पहाड़ों के अंदर छुपा हुआ यह मंदिर बहुत शांत जगह पर है। मंदिर की कारीगरी पहाड़ी स्टाइल में की गई है। इस मंदिर में भक्ति और कला दोनो एक साथ देखने मिलती है।

Credit: The Sootr

सूर्य पहाड़, असम

यह सिर्फ सूरज भगवान का मंदिर नहीं है, यहां 99 हजार शिवलिंग भी हैं। इस पहाड़ की खासियत है कि यहां सूर्य देव (Hinduism) और शिव जी की पूजा एक साथ होती है।

Credit: The Sootr

अरसवल्ली सूर्य मंदिर, आंध्र प्रदेश

यह उन खास मंदिरों में से है जहां सूर्य भगवान की पूरी मूर्ति खड़ी दिखती है। इस मंदिर में साल में दो बार (मार्च और अक्टूबर के आस-पास) सूरज की किरणें सीधा मूर्ति को छूती हैं, जो देखने लायक होता है।

Credit: The Sootr

Thanks For Reading!

Next: फोटो में देखिए गोवर्धन पूजा के अवसर पर देशभर में दिखा भक्ति का अनोखा नजारा