भारत की सबसे अनोखी दिवाली

Aman Vaishnav

Oct 18, 2025

दिवाली के असली नायक श्री कृष्ण

गोआ की दिवाली में भगवान श्री कृष्ण को मुख्य हीरो माना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन श्रीकृष्ण ने दुष्ट राक्षस नरकासुर का वध किया था।

Credit: The Sootr

बुराई पर अच्छाई की जीत

इस पर्व को shree krishna की नरकासुर पर विजय की याद में मनाया जाता है, जो अंधकार और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

Credit: The Sootr

विशाल पुतले जलाने की परंपरा

दशहरा में जैसे रावण का पुतला जलाते हैं, वैसे ही यहां नरक चतुर्दशी की सुबह बड़े-बड़े, डरावने नरकासुर के पुतले जलाए जाते हैं।

Credit: The Sootr

सुबह पुतला दहन का उत्सव

सबेरे सूरज निकलने के साथ ही, गांव और शहर के सब लोग मिलकर डरावने नरकासुर के पुतले जलाते हैं।

Credit: The Sootr

स्त्री के हाथों मरने का श्राप

पौराणिक कथा के मुताबिक, नरकासुर एक बहुत क्रूर राजा था जिसने 16 हजार स्त्रियों को कैद कर लिया था। देवताओं की प्रार्थना पर श्रीकृष्ण ने अपनी पत्नी सत्यभामा की मदद से उसका वध किया। क्योंकि उसे एक स्त्री के हाथों मरने का श्राप था।

Credit: The Sootr

16 हजार स्त्रियों को कराया आजाद

नरकासुर को मारने के बाद श्रीकृष्ण ने उसकी कैद से सोलह हजार स्त्रियों को आजाद कराया।

Credit: The Sootr

नरक चतुर्दशी से दिवाली शुरू

गोआ में इस नरक चतुर्दशी और छोटी दिवाली के त्यौहार से ही दिवाली शुरू हो जाती है। वहां के लोग मानते हैं कि जब तक बुराई खत्म नहीं होती, तब तक असली दिवाली नहीं मनाई जा सकती।

Credit: The Sootr

Thanks For Reading!

Next: लाल आतंक का टूटा ख्वाब, छत्तीसगढ़ में हुआ देश का सबसे बड़ा नक्सली सरेंडर, 1 करोड़ का इनामी रूपेश भी था शामिल