मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध देवी धाम

Aman Vaishnav

Sep 22, 2025

चमत्कारिक मैहर धाम

Maihar का मां शारदा मंदिर 52 शक्तिपीठों में से एक है। मान्यता है कि यहां आज भी आल्हा-ऊदल माता की आरती करने आते हैं।

Credit: The Sootr

देवास की दो देवियां

देवास की टेकरी पर छोटी माता (मां चामुंडा देवी) और बड़ी माता (तुलजा भवानी) एक साथ विराजित हैं। यहां देवी सती के रक्त से इन देवियों की उत्पत्ति हुई थी।

Credit: The Sootr

हरसिद्धि माता का शक्तिपीठ

उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास स्थित हरसिद्धि माता मंदिर 51 शक्तिपीठों में शामिल है। यह स्थान शिव और शक्ति के मिलन का प्रतीक है।

Credit: The Sootr

पीतांबरा माता का महत्व

दतिया का पीतांबरा देवी पीठ दस महाविद्याओं में से एक है। इन्हें ब्रह्मांड को स्थिर रखने वाली स्तंभ शक्ति माना जाता है।

Credit: The Sootr

सलकनपुर का विजयासन धाम

सीहोर के सलकनपुर में स्थित मां विजयासन का मंदिर 800 फीट ऊंचे पहाड़ पर है। भक्त 1401 सीढ़ियां चढ़कर दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

Credit: The Sootr

हिंगलाज माता का अनोखा नाम

छिंदवाड़ा में हिंगलाज माता का मंदिर सतपुड़ा की वादियों में स्थित है। माता सती के मस्तिष्क के यहां गिरने से यह शक्तिपीठ बना था, और उनके रौद्र रूप को शांत करने के कारण इनका नाम हिंगलाज पड़ा।

Credit: The Sootr

इंदौर की नौ देवियां

इंदौर के बिजासन माता मंदिर में देवी दुर्गा के नौ स्वरूप एक साथ विराजमान हैं। इस मंदिर को सौभाग्य और संतानदायिनी माना जाता है।

Credit: The Sootr

चौंसठ योगिनी का अद्भुत मंदिर

जबलपुर में मां नर्मदा के किनारे स्थित चौंसठ योगिनी मंदिर हजारों साल पुराना है। यहां भगवान शिव और पार्वती की विवाह के समय की अनोखी प्रतिमा स्थापित है।

Credit: The Sootr

Thanks For Reading!

Next: महालया अमावस्या: पितरों को ऐसे करें प्रसन्न, जानें शुभ मुहूर्त और विधि