Aug 24, 2025
गणेश जी के बड़े कान हमें सिखाते हैं कि हमें हर बात ध्यान से सुननी चाहिए। उनकी छोटी आंखें हमें बताती हैं कि ध्यानपूर्वक और गहराई से पढ़ाई करनी चाहिए।
Credit: The Sootr
यह हमें बताता है कि हमें ज्ञान अर्जित करने के लिए बड़ा दिमाग रखना चाहिए, लेकिन बोलना कम चाहिए। इसका अर्थ है कि पहले सीखो, समझो और फिर बोलो।
Credit: The Sootr
गणेश जी का टूटा हुआ एक दांत हमें सिखाता है कि अगर हमें कोई बड़ा लक्ष्य पाना है तो हमें छोटी-मोटी असुविधाओं का त्याग करने के लिए तैयार रहना चाहिए।
Credit: The Sootr
यह हमें सिखाता है कि सफलता और ज्ञान लेने के बाद भी हमें पोलाइट रहना चाहिए। मूषक के जैसा छोटा वाहन होने के बावजूद, वह गणेश जी को सफलता तक पहुंचाता है।
Credit: The Sootr
गणेश जी का बड़ा पेट (लंबोदर) हमें यह सिखाता है कि हमें अपने जीवन में अच्छी-बुरी बातों को डाइजेस्ट करना सीखना चाहिए। इसका मतलब है कि हमें सफलता और असफलता दोनों को स्वीकार करना चाहिए।
Credit: The Sootr
उनकी लचीली सूंड हमें बताती है कि हमें मुश्किलों का सामना करने के लिए फ्लेक्सिबिलिटी अपनाना चाहिए। जीवन में आने वाली हर चुनौती का समाधान ढूंढने के लिए हमें क्रिएटिव बनना चाहिए।
Credit: The Sootr
गणेश जी के हाथों में पाश हमें सभी बुरी चीजों से दूर रहने का संदेश देता है जबकि अंकुश हमें हमारी आदतों और विचारों पर कण्ट्रोल रखने की सीख देता है।
Credit: The Sootr
गणेश जी को बुद्धि का देवता कहा जाता है और उनके साथ उनकी पत्नियां रिद्धि और सिद्धि हैं। यह हमें बताता है कि ज्ञान और सही रास्ते पर चलकर ही समृद्धि और सफलता को हासिल किया जा सकता है (भगवान गणेश की रहेगी कृपा)।
Credit: The Sootr
Thanks For Reading!