राजस्थान: प्रसिद्ध देवी मंदिर

Aman Vaishnav

Sep 23, 2025

करणी माता राजस्थान

देशनोक का करणी माता मंदिर अपनी अनूठी पहचान के लिए जाना जाता है। (राजस्थान मंदिर) इसे 'चूहों वाली देवी' का मंदिर भी कहते हैं, जहां हजारों चूहे भक्तों के साथ रहते हैं।

Credit: The Sootr

शाकंभरी माता मंदिर

जयपुर जिले की सांभर झील के किनारे स्थित है, सांभर शाकंभरी माता मंदिर। यह चौहान वंश की कुलदेवी का मंदिर है, जहाँ सदियों से लोग अपनी कुलदेवी के दर्शन करने आते हैं।

Credit: The Sootr

तनोट राय माता मंदिर

जैसलमेर का तनोट राय माता मंदिर को 'थार की वैष्णो देवी' भी कहते हैं और यह मंदिर भारत-पाकिस्तान सीमा के पास स्थित है, जहां माता रानी खुद हमारे सैनिकों की रक्षा करती हैं।

Credit: The Sootr

जीण माता मंदिर

सीकर के रेवासा गाँव में स्थित जीण माता मंदिर चौहानों की कुलदेवी का एक पवित्र स्थल है। यहां सदियों से भक्तों की गहरी आस्था है। जीण माता को शक्ति का एक महान रूप माना जाता है।

Credit: The Sootr

शीतला माता मंदिर

जयपुर के पास चाकसू में स्थित शीतला माता मंदिर भक्तों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। शीतला माता स्वास्थ्य और समृद्धि की देवी मानी जाती हैं। हर साल शीतला अष्टमी के दिन यहाँ एक बड़ा मेला लगता है।

Credit: The Sootr

सुंधा माता मंदिर

जालौर जिले में सुंधा पर्वत पर स्थित सुंधा माता मंदिर भक्तों के लिए एक विशेष तीर्थ स्थान है। यह मंदिर प्रकृति की गोद में बसा है, और इसकी प्राकृतिक सुंदरता इसे और भी खास बनाती है।

Credit: The Sootr

अम्बिका माता मंदिर

जगत का अम्बिका माता मंदिर, जिसे 'मेवाड़ का खजुराहो' भी कहते हैं, उदयपुर के पास स्थित एक प्राचीन मंदिर है। अपनी शानदार नक्काशी के कारण यह मंदिर पर्यटकों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। इसे 10वीं शताब्दी में बनाया गया था।

Credit: The Sootr

Thanks For Reading!

Next: छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध देवी मंदिर: आस्था और शक्ति का संगम, जहां नवरात्रि में लगता है भक्तों का मेला