हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर

Shreya Nakade

Jul 6, 2024

मनीषा कोइराला

90s की सुपरहिट एक्ट्रेस मनीषा कोइराला भी कैंसर से जंग जीत चुकी हैं। साल 2012 में उन्हें ओवेरियन कैंसर हुआ था। इसके इलाज के लिए वे अमेरिका गई थी। यहां लंबे समय इलाज के बाद उन्होंने बीमारी से जंग जीती।

Credit: The Sootr

सोनाली बेंद्रे

सोनाली बेंद्रे को साल 2018 में मेटास्टेटिक कैंसर का डायग्नोसिस हुआ था। न्यू यॉर्क में उनका इलाज चला। ठीक होने के बाद सोनाली ने बताया कि कैंसर के चौथे स्टेज में उनके ठीक होने की उम्मीद सिर्फ 30 परसेंट थी।

Credit: The Sootr

महिमा चौधरी

परदेस और धड़कन जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाली अदाकारा महिमा चौधरी को साल 2022 में ब्रेस्ट कैंसर का पता चला। इलाज और कीमोथैरेपी के बाद अब वे बिलकुल ठीक हैं।

Credit: The Sootr

ताहिरा कश्यप

ताहिरा कश्यप एक अभिनेत्री और लेखिका होने के साथ-साथ अभिनेता आयुष्यमान खुराना की पत्नी भी हैं। 2018 में उनका ब्रेस्ट कैंसर डायग्नेस हुआ था। इसके बाद उन्होंने अपनी कैंसर के विरुद्ध जंग को सभी के सामने प्रस्तुत किया ताकि लोग इससे प्रेरित हो सकें।

Credit: The Sootr

छवि मित्तल

एक्ट्रेस छवि मित्तल को साल 2022 में ब्रेस्ट कैंसर हुआ था। शुरुआती स्टेज में ही इसका डायग्नोसिस हो गया था। इसके बाद दवाइयों और कीमोथैरेपी से उन्होंने बीमारी पर जीत पाई।

Credit: The Sootr

मुमताज

एक्ट्रेस मुमताज बॉलीवुड की वह शुरुआती अभिनेत्रियों में से हैं जिन्हें कैंसर हुआ था। 2002 में 54 साल की उम्र में उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हुआ था। 6 कीमोथैरेपी और 34 रेडियेशन के बाद उन्होंने इस बीमरी पर जीत पाई थी।

Credit: The Sootr

Thanks For Reading!

Next: दुल्हन जैसी सजी अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका