अंबानी के घर गणपती का आगमन

Aman Vaishnav

Aug 27, 2025

एंटीलिया की सजावट

गणेश चतुर्थी के मौके पर, मुकेश अंबानी का मुंबई में स्थित घर एंटीलिया फूलों और रंगीन रोशनी से सजाया गया है। हर जगह उत्सव का माहौल है, जो पूरे घर को और भी खास बना देता है।

Credit: The Sootr

गेंदे के फूलों से सजाया गया ट्रक

गेंदे के फूलों से सजाया गया ट्रक गणेश जी की मूर्ति को एंटीलिया लाने के लिए विशेष रूप से एक टेंपो ट्रक को गेंदे के फूलों से सजाया गया था। यह सजावट खासतौर पर गणेश उत्सव की रंगीनता और उल्लास को दिखाती है।

Credit: The Sootr

कड़ी सुरक्षा के बीच गणेश मूर्ति की आगमन

गणेश चतुर्थी के इस खास दिन पर एंटीलिया की सुरक्षा कड़ी रखी गई थी। मूर्ति के आगमन से पहले से ही पुलिस और सुरक्षा बल तैनात थे, ताकि उत्सव बिना किसी परेशानी के संपन्न हो सके

Credit: The Sootr

बप्पा के जयकारों के साथ उत्सव की शुरुआत

गणपति बप्पा मोरया (गणपति बप्पा सेलिब्रेशन) के जयकारों के साथ ही अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने एंटीलिया में गणेश उत्सव की शुरुआत की। यह पारंपरिक उत्सव, पूरे परिवार के लिए एक खास पल बन गया।

Credit: The Sootr

अंबानी परिवार का परंपरा के प्रति समर्पण

अंबानी परिवार हर साल गणेश पूजा में खुशी और श्रद्धा के साथ भाग लेता है। इस बार भी उन्होंने एंटीलिया में गणेश जी (विघ्नहर्ता ) का भव्य स्वागत किया। इस उत्सव के माध्यम से, उन्होंने अपनी पारंपरिक पूजा और सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने का फिर से वादा किया, जो हर साल परिवार की आस्था और भक्ति को दर्शाता है।

Credit: The Sootr

Thanks For Reading!

Next: Raghav Chaddha और Parineeti Chopra के घर जल्द गूंजेगी किलकारियां