शोएब अपनी तीसरी पत्नी सना जावेद संग ट्रेडिशनल शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं। वहीं सना जावेद दुल्हन के लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस दौरान सना ने हैवी ज्वैलरी कैरी किया हुआ है।
Pooja KumariJan 20, 2024
भारत की पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से अलग होने के रूमर्स के बीच पाकिस्तानी क्रिकेटर स्टार शोएब मलिक ने फेमस पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली है। शोएब मलिक ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी निकाह की तस्वीरें साझा कर इसकी जानकारी दी है।
सानिया मिर्जा ने बुधवार को ही एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी, जिसके बाद से उनके और शोएब मलिक के तलाक की अफवाहें तेज हो गई थी। बता दें कि शोएब मलिक और सानिया मिर्जा की शादी 12 अप्रैल 2010 को हुई थी।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शोएब मलिक के साथ शादी की तस्वीरें साझा की हैं। साथ ही अपने इंस्टा बायो में अपने नाम को बदल कर सना शोएब मलिक लिखा है।
बीते लंबे समय से शोएब मलिक और सामिया मिर्जा के तलाक की चर्चा थीं। पत्नी सानिया संग अलग होने की अटकलों के बीच शोएब मलिक की तीसरी शादी की तस्वीरों ने सामने आते ही तहलका मचा दिया।
Thanks For Reading!
Next: हेरिटेज वॉक के साथ रंगारंग कार्यक्रम शुरू, प्रतियोगिता में सज-धजकर आए ऊंट, छलांग मारते और डांस करते दिखे