17वीं लोकसभा जैसा आशीर्वाद देगा देश

Jitendra Shrivastava

Feb 10, 2024

17वीं लोकसभा में बहुत रिफॉर्म हुए

पीएम ने कहा 17वीं लोकसभा ने नए बेंचमार्क बनाए हैं। हमारे संविधान लागू होने के 75 साल भी इसी कालखंड में पूरे हुए। इस कार्यकाल में बहुत ही रिफॉर्म हुए। आर्टिकल 370 को हटाकर संविधान के पूर्ण रूप को प्रकट किया।

Credit: The Sootr

सदी का सबसे बड़ा संकट झेला

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन 5 साल में सदी का सबसे बड़ा संकट मानव जाति ने झेला। कौन बचेगा, कौन नहीं, कोई किसी को बचा पाएगा या नहीं। घर छोड़कर निकलना भी मुश्किल था, उसके बाद भी संसद बैठी, स्पीकर ने देश का काम रुकने नहीं दिया।

Credit: The Sootr

सांसदों की सैलरी में कटौती

पीएम मोदी ने कहा कि 17वीं लोकसभा में सांसदों ने अपनी सैलरी से 30 प्रतिशत की कटौती का फैसला किया। सभी सांसदों ने बिना कारण हिंदुस्तान के मीडिया से गाली खाते रहते थे कि इतना मिलता है, लेकिन कैंटीन में खाते हैं।

Credit: The Sootr

लोकसभा में शनिवार 10 फरवरी के राम मंदिर निर्माण पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि सरकार के पांच साल देश में रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के रहे हैं। देश लोकसभा की 17वीं लोकसभा को आशीर्वाद देगा।

Read More