सीएम मोहन यादव तमिलनाडु के कोयंबटूर, त्रिपुर पहुंचकर स्थानीय बेस्ट कॉर्प फैक्ट्री का निरीक्षण किया।

Ravi Singh

Jul 24, 2024

रोजगार के नवीन अवसर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि दक्षिण भारतीय उद्योगपति मध्यप्रदेश में औद्योगिक इकाइयां प्रारंभ कर प्रदेश के द्वारा उद्योगपतियों को प्रदान की जा रही सहूलियतों का लाभ लें। इससे मध्यप्रदेश के लोगों के लिए भी रोजगार के नवीन अवसर सृजित होंगे।

Credit: The Sootr

निवेशकों को आमंत्रित करने के अच्छे परिणाम

डॉ. यादव ने कहा कि तमिलनाडु के इस क्षेत्र में मध्यप्रदेश के लिए औद्योगिक दृष्टि से विकास की संभावनाओं को साकार करने के संदर्भ में इस इंडस्ट्रियल बेल्ट में दौरा किया है। निश्चित ही यहां के निवेशकों को आमंत्रित करने के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। जिसका लाभ निवेशकों और म.प्र. को भी मिलेगा।

Credit: The Sootr

बहनों को इस तरह के रोजगार की आवश्यकता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में टेक्सटाइल उद्योग में विकास की बहुत संभावनाएं हैं। यहां जो यूनिट संचालित है उसको देखकर प्रसन्नता हुई है। यह कार्य उन क्षेत्रों के लिए अनुकरणीय है, जहां हमारे युवाओं विशेषकर बहनों को इस तरह के रोजगार की आवश्यकता है।

Credit: The Sootr

उज्जैन में भी इकाई

बेस्ट कॉर्प संस्थान द्वारा उज्जैन में भी इकाई स्थापित की गई है। प्रदेश में अन्य स्थानों पर भी ऐसी इकाइयां लगें, इसके प्रयास किए जाएंगे। तमिलनाडु के अन्य निवेशकों को भी मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।

Credit: The Sootr

Thanks For Reading!

Next: पातालपानी-कालाकुंड हैरिटेज ट्रेन फिर हुई शुरू