Sep 27, 2025
हाथी महोत्सव में हाथियों के दिन की शुरुआत चरण गंगा नदी में होती है, जहाँ वे 2 घंटे तक खूब मस्ती से नहाते हैं। नहाने के बाद, उनकी 2 घंटे तक नीम और अरंडी के तेल से विशेष मालिश की जाती है। इस मालिश के लिए लगभग 15 किलो तेल का इस्तेमाल होता है।
Credit: The Sootr
हाथी महोत्सव के दौरान हाथियों के लिए विशेष डाइट तैयार की जाती है, जो कि डॉक्टरों द्वारा तय की जाती है। उन्हें 10 किलो की मात्रा में उनके मनपसंद फल और खाना परोसे जाते हैं।
Credit: The Sootr
इस खास महोत्सव में कुल 15 हाथियों को काम से पूरी तरह छुट्टी दी गई है। ( मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व) यह 6 दिन का समय उनके लिए पूर्ण विश्राम का है।
Credit: The Sootr
महोत्सव में हाथियों के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखा जाता है। डॉक्टर उनकी सेहत की पूरी जाँच करते हैं। वे 1 घंटे तक हाथियों की डीवर्मिंग (कीड़े निकालने की दवा) करते हैं और उनके दाँतों और पैरों की बारीकी से देखभाल करते हैं।
Credit: The Sootr
हाथियों को पसंदीदा भोजन करने के बाद दोपहर से शाम तक जंगल में आजाद छोड़ दिया जाता है। उन्हें लगभग 4 घंटे का समय मिलता है, जहाँ वे अपनी मर्जी से घूम सकते हैं। इस दौरान वे कीचड़ में स्नान करने और जंगल में सैर करने का भरपूर मजा लेते हैं।
Credit: The Sootr
हाथी महोत्सव में हाथियों की देखभाल करने वाले कर्मचारियों को भी महत्व दिया जाता है। (MP Tiger Reserve) महावतों और उनके सहायकों को इस दौरान सम्मानित किया जाता है।
Credit: The Sootr
इस महोत्सव लोगों को जंगली हाथियों के बारे में 4 घंटे की खास जानकारी देता है। इसका उद्देश्य लोगों में हाथियों की सेवा, देखभाल और संरक्षण के प्रति भावना को बढ़ाना है।
Credit: The Sootr
Thanks For Reading!