माता रानी के आगमन की धूम

Aman Vaishnav

Sep 19, 2025

300 करोड़ का भव्य पंडाल

इस बार इंदौर में माता रानी के स्वागत के लिए 30 एकड़ में 300 करोड़ रुपए का भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। इस अनोखे पंडाल में भक्तों को एक ही जगह 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने का मौका मिलेगा।

Credit: The Sootr

मशहूर सिंहगढ़ किला

भोपाल के कोटरा सुल्तानाबाद में इस साल दुर्गा पूजा के लिए पुणे के मशहूर सिंहगढ़ किले की तरह एक भव्य पंडाल बनाया जा रहा है।

Credit: The Sootr

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर

इस बार नवरात्रि में भोपाल के न्यू मार्केट में मथुरा के प्रसिद्ध कृष्ण जन्मभूमि मंदिर जैसा दुर्गा पंडाल बनाया जा रहा है।

Credit: The Sootr

मशहूर जगन्नाथ मंदिर

इस साल भोपाल के बिट्ठन मार्केट में ओडिशा के मशहूर जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर एक भव्य दुर्गा पंडाल बनाया जा रहा है।

Credit: The Sootr

चार धाम और खाटू श्याम

इस साल बरखेड़ा पठानी के भेल ग्राउंड में बना पंडाल बेहद खास है। यहां भक्त एक ही जगह पर चार धाम की यात्रा का अनुभव कर पाएंगे और साथ ही खाटू श्याम जी के दर्शन भी कर सकेंगे।

Credit: The Sootr

सिंगापुर की झलक

इस साल भोपाल के 10 नंबर में दुर्गा पंडाल को सिंगापुर की थीम पर सजाया जाएगा। यह झांकी अपनी बनावट के कारण इस बार लोगों के लिए एक खास आकर्षण का केंद्र बनेगी।

Credit: The Sootr

Thanks For Reading!

Next: MP पुलिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन करते टाइम इन 10 बातों का रखें खास ध्यान