Oct 28, 2025
मध्य प्रदेश के जबलपुर में, नर्मदा नदी के तट पर स्थित एकादशी माता का यह प्राचीन मंदिर अपनी दिव्यता और चमत्कारों के कारण भक्तों के बीच गहरी आस्था का केंद्र है।
Credit: The Sootr
यह पवित्र और ऐतिहासिक मंदिर लगभग 1100 वर्ष पुराना है, जो इसे कलचुरी काल की धरोहर बनाता है, और यह पूरे देश में एकमात्र ऐसा स्थान है जहां एकादशी माता को समर्पित मंदिर स्थापित है।
Credit: The Sootr
देवउठनी एकादशी के पुण्य अवसर पर इस पवित्र तीर्थ स्थल में भव्य पूजा-अर्चना, आरती और धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष आयोजन किया जाता है। (देव उठनी ग्यारस) देश के कोने-कोने से भक्तों की भीड़ इस मंदिर में आती है।
Credit: The Sootr
देव उठनी एकादशी: यह मंदिर त्रिदेवों के संगम का अद्भुत स्थल है, जहां भगवान विष्णु और उनकी शक्ति माता लक्ष्मी के साथ-साथ, उनकी प्रिय पुत्री एकादशी माता की भी श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है।
Credit: The Sootr
मान्यता है कि इस मंदिर में दर्शन करने से शादी की सभी रुकावटें खत्म हो जाती हैं और भक्त का विवाह बहुत जल्दी हो जाता है।
Credit: The Sootr
Thanks For Reading!