Mar 10, 2025
इस बाइकिंग इवेंट का आयोजन मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने किया, ताकि प्रदेश में रोमांचक पर्यटन को बढ़ावा मिल सके और महिलाओं के लिए सुरक्षित यात्रा का संदेश दिया जा सके।
Credit: The Sootr
महिला राइडर्स ने सांची, चंदेरी, ग्वालियर, मितावली, पढ़ावली, दतिया, ओरछा, खजुराहो, छतरपुर, सागर, भोजपुर और भीम बैठका जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों की यात्रा की।
Credit: The Sootr
राइडर्स ने खजुराहो में लाइट एंड साउंड शो देखा, आदिवार्त्ता स्टेट म्यूजियम का दौरा किया, सांची स्तूप और उदयगिरि गुफाओं की भव्यता को निहारा और चंदेरी के हैंडलूम विलेज का अनुभव लिया।
Credit: The Sootr
इस यात्रा का मकसद सिर्फ पर्यटन का प्रचार नहीं था, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित यात्रा के लिए प्रोत्साहित करना भी था।
Credit: The Sootr
मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की वरिष्ठ अधिकारी सुश्री बिदिशा मुखर्जी भी इस आयोजन में शामिल हुईं और प्रदेश को महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल बनाने की आशा जताई।
Credit: The Sootr
यह बाइकिंग टूर सिर्फ यात्रा नहीं थी, बल्कि एक जागरूकता अभियान भी था, जिसमें महिला सशक्तिकरण और पर्यटन स्थलों की सुंदरता को दुनिया के सामने लाने का संदेश दिया गया।
Credit: The Sootr
Thanks For Reading!