Apr 5, 2024
डेली मेल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस तरह के मामले को तब पता चला है जब अमेरिका के टेक्सास में एक डेयरी फार्म कर्मचारी ने वायरस जांच के लिए टेस्टिंग करवाई थी और उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
Credit: The Sootr
पीट्सबर्ग में बर्ड फ्लू पर रिसर्च करने वाले वैज्ञानिक डॉ. सुरेश कुचिपुड़ी ने चेतावनी दी है कि एच5एन1 वायरस बड़ी संख्या में स्तनधारी जीवों को संक्रमित कर सकता है। जिनमें इंसान भी शामिल हैं।
Credit: The Sootr
मीडिया रिपोर्ट्स में एक अन्य विशेषज्ञ के हवाले से कहा गया है कि बर्ड फ्लू संक्रमण कोरोना महामारी से भी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। बर्ड फ्लू महामारी में मृत्यु दर कोरोना की तुलना में बहुत ज्यादा होगी ।
Credit: The Sootr
यह वायरस संक्रमित पक्षियों या उनसे निकलने वाली चीजों के सीधे संपर्क में आने से फैलता है। इंसानों में H5N1 फ्लू के कारण गंभीर रेस्पिरेटरी डिजीज हो सकती है। जिससे बुखार, खांसी, गले में खराश, निमोनिया और एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (ARDS) हो सकता है।
Credit: The Sootr
Thanks For Reading!