डिजी लॉक को टक्कर देने आ गया गूगल वॉलेट

Pratibha ranaa

Apr 17, 2024

गूगल का डिजिटल पर्स

User अब अपने मोबाइल में ही क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, फ्लाइट बोर्डिंग पास और मूवी टिकट से लेकर सभी तरह के डॉक्यूमेंट्स को डिजिटल फॉर्मेट के तौर पर स्टोर कर सकेंगे। यूज़र्स के लिए प्ले स्टोर पर ऐप दिखने लगा है।

Credit: The Sootr

USA में पहले से ही चल रहा है

आपको बता दें कि Google Wallet App को संयुक्त राज्य अमेरिका यानी यूएसए में शुरू हुए दो साल से भी ज्यादा समय हो चुका है। अब इसे जल्द ही भारतीय यूज़र्स भी इस्तेमाल कर पाएंगे। अभी तक गूगल वॉलेट ऐप भारतीय यूजर्स के लिए प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं था, लेकिन अब बहुत सारे यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए जानकारी दी है कि वो प्ले स्टोर से सीधा Google Wallet App को डाउनलोड कर सकते हैं।

Credit: The Sootr

गूगल की घोषणा आना बाकी

गूगल ने अभी तक भारतीय यूजर्स के लिए गूगल वॉलेट ऐप सर्विस की शुरुआत को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया है। बता दें कि गूगल वॉलेट ऐप एक तरह से गूगल द्वारा दिया जाने वाला डिजिटल पर्स है। इस पर्स में आप में अपने लगभग हर तरह के डिजिटल डॉक्यूमेंट्स को सेव करके रख सकते हैं। कहीं भी जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

Credit: The Sootr

Thanks For Reading!

Next: Digi Yatra: इंदौर एयरपोर्ट पर अब डिजीयात्रा, चेहरा स्कैन करते ही मिलेगी टर्मिनल में एंट्री