नर्सिंग स्टूडेंट के लिए काम की खबर

Pratibha ranaa

Mar 19, 2024

डिफिशिएंट कॉलेज के 45 हजार छात्रों को राहत

नर्सिंग फर्जीवाड़े मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने डिफिशिएंट कॉलेज के करीब 45 हजार छात्रों के पक्ष में फैसला लिया है। जबलपुर हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच में डिफिशियंट और अपात्र पाए गए कॉलेजों के स्टूडेंट्स को परीक्षा देने की सशर्त अनुमति दी है।

Credit: The Sootr

2021-22 के स्टूडेंट्स के लिए है ये आदेश

बता दें, हाईकोर्ट का आदेश सत्र 2021-22 के छात्र-छात्राओं के लिए है। कोर्ट ने कहा कि स्टूडेंट्स के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें ये सुविधा दी गई है। हालांकि इन सभी स्टूडेंट्स को पास होना जरूरी है। अगर ये स्टूडेंट्स फेल होते है, तो अपात्र कॉलेजों की तरह उन्हें भी अपात्र घोषित कर दिया जाएगा।

Credit: The Sootr

हाईकोर्ट ने ये भी कहा

हाईकोर्ट ने आदेश में कहा कि स्टूडेंट्स को परीक्षा में बैठने की सशर्त अनुमति दी जा रही है। जिन छात्र-छात्राओं ने अध्ययन किया है या उन्होंने प्रशिक्षण लिया है। अगर वो परीक्षा में पास होते हैं, तो ही उन्हें आगे के लाभ मिलेंगे अन्यथा वे अपात्र हो जाएंगे।

Credit: The Sootr

2020-21 से नहीं हुई परीक्षाएं

नर्सिंग फर्जीवाड़े कॉलेज के चलते मध्य प्रदेश में पिछले 3 साल से नर्सिंग की परीक्षाएं नहीं हो पा रही थीं। इसके चलते हजारों छात्रों का भविष्य अंधकार में है। वहीं हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद एनएसयूआई ने इसे छात्रों की और खुद की जीत बताया।

Credit: The Sootr

Thanks For Reading!

Next: TRAI का नया नियम - सिम से जुड़े ऑन-लाइन फ्रॉड रोकने वाला यह नियम जरूर जान लें