Apr 4, 2024
ट्रिप के दौरान कुछ बुखार, उल्टी और सिरदर्द की दवा हमेशा अपने बैग में रखें। ये बेसिक दवाइयां आपको इमरजेंसी के दौरान काफी काम आएंगी।
Credit: The Sootr
समर ट्रिप पर जाते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि आप जो भी कपड़े पैक कर रहे हैं वह बेहद लूज और कम्फर्टेबल होने चाहिए। दरअसल, गर्मियों में टाइट कपड़े पहनने से आपको पसीने के कारण समस्या हो सकती है। इसलिए लूज कपड़े ही पहनें।
Credit: The Sootr
गर्मियों में समर ट्रिप के लिए पैकिंग करते समय सनग्लासेस और हैट रखना बिल्कुल न भूलें। ये छोटी चीजें बेहद काम की हैं। ये आपको धूप से बचाने के साथ-साथ स्टाइलिश लुक देने का भी काम करेंगी।
Credit: The Sootr
समर ट्रिप के दौरान अपनी स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने के लिए चेहरे और हाथ-पैरों पर सनस्क्रीन जरूर अप्लाई करें। इससे आपके चेहरे और हाथ-पैरों की स्किन टैन नहीं होगी।
Credit: The Sootr
Thanks For Reading!