नकुलनाथ ने दाखिल किया नामांकन

Sandeep Kumar

Mar 26, 2024

नामांकन से पहले गए मंदिर

नामांकन से पहले पूरा नाथ परिवार हनुमान मंदिर पहुंचा और दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद लिया। नकुलनाथ के साथ पिता कमलनाथ, मां और पत्नी भी मंदिर पहुंची। इस दौरान नकुलनाथ ने भाजपा में जाने की बात को अफवाह बताया।

Credit: The Sootr

नकुलनाथ ने निकाली रैली

नामांकन के पहले नकुलनाथ ने रास्ते में नरसिंहपुर रोड मंदिर के पास रैली की । ये रैली छोटा तालाब, बड़ी माता, मंदिर गोल गंज, फव्वारा चौक होते हुए पोला ग्राउंड पहुंची। रास्ते में सीएम कमलनाथ का कार्यकर्ताओं और जनता ने जगह-जगह स्वागत किया।

Credit: The Sootr

क्या कमलनाथ बचा पाएंगे अपना गढ़ ?

छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश की सबसे चर्चित लोकसभा सीटों में से है। ये कमलनाथ का गढ़ कहा जाता है 2019 के लोकसभा चुनाव में ये एकमात्र सीट थी, जिस पर कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी, वहीं 2023 के विधानसभा चुनावों में भी छिंदवाड़ा जिले की सातों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली।

Credit: The Sootr

पहले चरण के लिए कल खत्म होगी नामांकन प्रक्रिया

अब पहले चरण के लिए नामांकन जमा करने के लिए सिर्फ दो दिन बचें है। नामांकन प्रक्रिया बुधवार दोपहर 3 बजे खत्म हो जाएगी। इस अवधि में कांग्रेस के बालाघाट, जबलपुर, मंडला के प्रत्याशी नामांकन जमा करेंगे। वहीं, बीजेपी की ओर से जबलपुर, छिंदवाड़ा के प्रत्याशी इन्हीं दो दिनों में नामांकन फॉर्म भरेंगे।

Credit: The Sootr

Thanks For Reading!

Next: Celebrity Holi 2024: बॉलीवुड के इन सितारों ने खेली जबरदस्त होली