Paris Paralympics : जबलपुर की बेटी रुबीना फ्रांसिस ने शूटिंग में जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत को मिला 5 पदक

Ravi Singh

Sep 1, 2024

The Sootr

मध्य प्रदेश की पैरा शूटर रुबीना फ्रांसिस ने पेरिस पैरालिंपिक 2024 में विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 कैटेगरी में कांस्य पदक जीता है।

Credit: Read Full Story

The Sootr

रुबीना ने फाइनल में 2111 स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया, और क्वालीफिकेशन राउंड में सातवें स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था।

Credit: Read Full Story

The Sootr

जबलपुर की रहने वाली रुबीना को इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बधाई दी है।

Credit: Read Full Story

The Sootr

रुबीना ने 2014 में सेंट एलॉयसिस स्कूल के टैलेंट सर्च प्रोग्राम में अपने हुनर की पहचान की और मध्य प्रदेश शूटिंग अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त किया।

Credit: Read Full Story

The Sootr

उनके मोटर मैकेनिक पिता ने उनकी रुचि को सपोर्ट किया और उन्हें चैम्पियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Credit: Read Full Story

The Sootr

2017 में रुबीना ने इंटरनेशनल पैरा शूटिंग प्रतियोगिताओं में दो गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल जीते थे, और बैंकाक में वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्टस चैम्पियनशिप में टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था।

Credit: Read Full Story

The Sootr

राष्ट्रीय पैरा शूटिंग प्रतियोगिताओं में उन्होंने अब तक 10 गोल्ड और 2 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए हैं।

Credit: Read Full Story

The Sootr

पेरिस पैरालिंपिक में यह भारत का पांचवां पदक है, जिसमें से चार पदक शूटिंग में जीते गए हैं।

Credit: Read Full Story

The Sootr

इससे पहले अवनि लेखरा, मोना अग्रवाल, और मनीष नरवाल ने भी शूटिंग में पदक जीते हैं, जबकि प्रीति पाल ने रेस में पदक जीता है।

Credit: Read Full Story

The Sootr

रुबीना की यह जीत न केवल देश बल्कि प्रदेश के युवाओं और विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Credit: Read Full Story

Thanks For Reading!

Next: स्त्री 2 में हंसाने के बाद, मालिक बनने जा रहे राजकुमार राव