Cyclone Alert : चक्रवाती तूफान में बदला Remal,भारी बारिश-तूफान की चेतावनी, बंगाल से बांग्लादेश तक दिखेगा असर

Pratibha ranaa

May 26, 2024

देश के एक बड़े हिस्से में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। इस बीच, बंगाल की खाड़ी में सीजन का पहला चक्रवाती तूफान (Cyclonic storm ) भी उठा है। इसे रेमल (Remal ) नाम दिया गया है।

Cyclone Alert

Credit: The Sootr

बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरा दबाव बना और शनिवार देर शाम तक भीषण चक्रवाती तूफान रेमल में बदल गया। चक्रवात रेमल पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपाड़ा के बीच रविवार आधी रात को टकरा सकता है।

cyclone

Credit: The Sootr

बंगाल की खाड़ी में मानसून से पहले इस मौसम में यह पहला चक्रवात है। इस बारे में मौसम विभाग का कहना है कि यह चक्रवाती तूफान 110-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से टकरा सकता है।

jffv

Credit: The Sootr

उत्तरी ओडिशा के तटीय जिलों बालासोर, भद्रक और केंद्रपाड़ा में 26 मई और 27 मई को भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा 27 मई को मयूरभंज में भारी वर्षा होने की संभावना है।

Cyclonic storm

Credit: The Sootr

Thanks For Reading!

Next: आपकी ID पर कितनी फर्जी सिम एक्टिवेट है