Sep 3, 2024
हरतालिका तीज का व्रत रखने के एक दिन पूर्व से ही सात्विक भोजन करना चाहिए और तीज पूजा सामग्री और सरगी की व्यवस्था कर लेनी चाहिए।
Credit: The Sootr
हरतालिका तीज का व्रत निर्जला रखा जाता है, इसमें अन्न, जल, फल आदि खाना वर्जित है। यहि व्रत तीज के सूर्योदय से चतुर्थी के सूर्योदय तक रखा जाता है। इस व्रत में 24 घंटे तक कुछ नहीं खाते हैं।
Credit: The Sootr
तीज के दिन व्रती को ब्रह्म मुहूर्त 04:30 ए एम से 05:16 ए एम के बीच नित्य कर्म से मुक्त होकर सरगी खाना चाहिए। सरगी में आप फल, मिठाई आदि का सेवन कर सकती हैं। सूर्योदय 06:02 ए एम से आपका व्रत प्रारंभ हो जाएगा।
Credit: The Sootr
तीज पूजा में माता पार्वती, भगवान शिव और गणेश जी की मिट्टी की मूर्ति या तस्वीर का उपयोग करें। पूजा प्रदोष काल में यानी सूर्यास्त 06:36 पी एम के बाद करें। पूजा के लिए मूर्ति की स्थापना दोपहर में करते हैं।
Credit: The Sootr
इस दिन व्रती को सोलह श्रृंगार के साथ नए वस्त्र पहनना चाहिए. माता पार्वती की पूजा में पीले सिंदूर का इस्तेमाल करते हैं। पूजा के समय आप भी पीला सिंदूर लगाएं। यह सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।
Credit: The Sootr
तीज पूजा में माता पार्वती को भी सुहाग सामग्री, लाल साड़ी, चुनरी आदि चढ़ाते हैं। इसके बाद हरतालिका तीज की व्रत कथा सुनते हैं और माता पार्वती और शिव जी की आरती करते हैं।
Credit: The Sootr
अगर जीवनसाथी के लिए व्रत कर रही हैं, वे शिव जी और माता पार्वती से मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद लें।
Credit: The Sootr
रात के समय में जागरण करें। फिर 7 सितंबर को सुबह में स्नान करके दैनिक पूजा करें। ब्रह्माणों को दान और दक्षिणा दें। उसके बाद पारण करके व्रत को पूरा करें।
Credit: The Sootr
Thanks For Reading!