The Sootr

Pratibha Rana

Feb 26, 2024

यहां कर सकते है कैंडल मार्च

कैंडल मार्च प्रमुख चौराहे पर या गांधी प्रतिमा, शहीद भगत सिंह प्रतिमा के आस-पास कर सकते हैं। इंदौर में कैंडल मार्च सोमवार को शाम 7 बजे डीडी गार्डन से भंवरकुआं चौराहे तक निकलेगा।

Credit: The Sootr

28 को भोपाल चलो आंदोलन

28 फरवरी को भोपाल चलो आह्वान है, जिसमें सभी प्रदेश भर के आंदोलन कर रहे छात्रों को वहां जमा होने के लिए कहा गया है। लेकिन इन सभी के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर केवल 74 पन्ने की पटवारी जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने से सरकार कतरा क्यों रही है?

Credit: The Sootr

जांच में आखिर क्या है? यह जानना युवाओं का अधिकार

जुलाई में तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घोटाले की जांच के लिए हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस राजेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में कमेटी बनाई थी, जिसने 30 जनवरी को रिपोर्ट सौंप दी थी।

Credit: The Sootr

द सूत्र ने किया था खुलासा

द सूत्र ने ही 31 जनवरी को इस जांच रिपोर्ट का खुलासा भी कर दिया था कि इसमें पटवारी परीक्षा को क्लीन चिट मिल गई है। लेकिन अभी तक सार्वजनिक तौर पर यह रिपोर्ट प्रकाशित नहीं हुई है और ना ही कोई अधिकारी औपचारिक तौर पर इस रिपोर्ट को लेकर कुछ बोलने को तैयार हो रहा है।

Credit: The Sootr

Thanks For Reading!

Next: बदलेगा किताबों में अकबर का चैप्टर, राजस्थान के शिक्षा मंत्री बोले- अकबर महान नहीं, आक्रांता और बलात्कारी था