चीन को झटका: भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदेगा फिलीपींस, 2779 करोड़ में हुई डील

author-image
एडिट
New Update
चीन को झटका:  भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदेगा फिलीपींस, 2779 करोड़ में हुई डील

दक्षिण चीन सागर से लद्दाख तक आंखें दिखा रहे चीनी ड्रैगन को बड़ा झटका लगा है। चीन के आक्रामक रवैये को झेल रहे फिलीपींस ने भारत के साथ दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक एंटी शिप क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस की खरीद को मंजूरी दे दी है।  ब्रह्मोस मिसाइल के लिए यह पहला विदेशी आर्डर है।







— ANI (@ANI) January 14, 2022





ये है खासियत: रिपोर्ट के मुताबिक फिलीपींस के राष्ट्रीय रक्षा विभाग की ओर से ब्रह्मोस के अधिकारियों को इसकी सूचना भेज दी गई है। यह सौदा 374.9 मिलियन अमरीकी डॉलर यानी 2779 करोड़ रुपए का है। ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल ध्वनि की रफ्तार से तीन गुना तेज गति यानी 4321 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से मार करने में सक्षम है।





चीन के खिलाफ भारत पर भरोसा: इस सौदे में सबसे अहम बात यह है कि अमेरिकी सहयोगी देश फिलीपींस ने चीन के खिलाफ अपनी सैन्य तैयारी के लिए भारत-रूस द्वारा मिलकर बनाई गई ब्रह्मोस मिसाइल पर भरोसा जताया है। ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल ध्वनि की रफ्तार से तीन गुना तेज गति यानी 4321 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से मार करने में सक्षम है।





बह्मोस के ऑर्डर के लिए कई देश पाइपलाइन में: माना जा रहा है कि जल्‍द ही चीन का एक और पड़ोसी देश वियतनाम भी भारत के साथ ब्रह्मोस मिसाइल का समझौता कर सकता है। दोनों ही देशों के बीच इस मिसाइल डील को लेकर बातचीत चल रही है। इंडोनेशिया सहित कई देशों और कई खाड़ी देशों ने मिसाइल खरीदने में रुचि दिखाई है।



ब्रह्मोस मिसाइल Philippines Brahmos Supersonic Cruise Missile india Deal फिलीपींस डील