UP चुनाव: BJP की पहली लिस्ट में 107 नाम; योगी गोरखपुर तो मौर्य सिराथू से लड़ेंगे

author-image
एडिट
New Update
UP चुनाव: BJP की पहली लिस्ट में 107 नाम; योगी गोरखपुर तो मौर्य सिराथू से लड़ेंगे

नई दिल्ली. बीजेपी ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट 15 जनवरी को जारी कर दी। इसमें पहले फेज की 58 सीटों में से 57 और दूसरे फेज की 55 सीटों में से 48 प्रत्याशियों समेत योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद (कुल 107 नाम) की उम्मीदवारी का ऐलान कर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर तो उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज की सिराथू सीट से चुनाव लड़ेंगे। 21 विधायकों का टिकट काटा गया है। बीजेपी के यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने लिस्ट जारी की। इससे पहले सपा 29, बसपा 53 और कांग्रेस 125 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर चुकी हैं।





यूपी अब बीमारू नहीं रहा: धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि  2017 में जनता ने बीजेपी को प्रचंड बहुमत का जनादेश दिया था। योगी सरकार ने 5 साल में, दंगाइयों और भ्रष्टाचारियों पर रोक लगाई है। अब प्रदेश में रात को 12 बजे भी एक महिला घर से बाहर निकल सकती है। प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधरी है। प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर का जाल बिछाया जा रहा है। जेवर एयरपोर्ट बन रहा है। एक्सप्रेस वे बन रहे हैं। यह बीजेपी सरकार की नीतियों का ही असर है कि यूपी आज बीमारू राज्य नहीं, बल्कि विकास का सिरमौर बनने की तरफ आगे बढ़ रहा है। हमें विश्वास है कि यूपी में एक बार फिर हम 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।







— BJP (@BJP4India) January 15, 2022





कुछ प्रमुख सीटें और प्रत्याशी

















सीट



प्रत्याशी









नोएडा



पंकज सिंह (राजनाथ सिंह के बेटे)









मथुरा



श्रीकांत शर्मा









कैराना



मृगांका सिंह









मुजफ्फरनगर



कपिल देव अग्रवाल









सरधना



संगीत सोम









हस्तिनापुर



दिनेश खटीक









मेरठ कैंट



अमित अग्रवाल









किठोर



सत्यवीर त्यागी









मेरठ



कमलदत्त शर्मा









मेरठ साउथ



सोमेंद्र तोमर









छपरउली



सहेंद्र सिंह रमाला









बड़ौंत



केपी सिंह मलिक









बागपत



योगेश धामा











यूपी में 7 चरणों में चुनाव: 403 विधानसभा सीटों वाले यूपी में 10 फरवरी से 7 फेज में विधानसभा चुनाव होना है। पहले फेज में 10 फरवरी, दूसरा 14 फरवरी, तीसरा 20 फरवरी, चौथा 23 फरवरी, 5वां 27 फरवरी, छठा 3 मार्च और 7वें फेज में 7 मार्च को वोटिंग होगी। यूपी समेत पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे। उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 14 मई 2022 को पूरा हो रहा है।



Yogi Adityanath योगी आदित्यनाथ up election यूपी चुनाव BJP Candidate List Dy CM Keshav Mourya बीजेपी प्रत्याशी सूची डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य