Advertisment

मलाइका को इस तरह प्रोटेक्ट करते दिखे अर्जुन कूपर: यहां हुए स्पॉट

author-image
एडिट
New Update
मलाइका को इस तरह प्रोटेक्ट करते दिखे अर्जुन कूपर: यहां हुए स्पॉट

मुंबई. मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ब्रेकअप की खबरों के बीच एक-दूसरे के साथ एन्जॉय करते हुए दिखाई दिए। जिससे इस बात पर यकीन कर पाना तब और मुश्किल हो जाता है जब कपल इस तरह साथ में नजर आता है। इंस्टाग्राम पर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों साथ में एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते दिख रहे हैं।

















 







 

Advertisment





 





Advertisment





 





 





Advertisment







 









 

Advertisment





 





 



Advertisment







 





 



Advertisment







 





 





 











 





 







A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)













मलाइका  और अर्जुन कपूर संडे दोपहर लंच डेट पर निकले थे। कपल को मुंबई के वर्ली में बैस्टियान रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। लंच के बाद मलाइका फौरन कार में बैठ गईं। इस दौरान अर्जुन कपूर कार के गेट पर खड़े होकर उन्हें प्रोटेक्ट करते नजर आए। वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक शख्स ने कहा- क्यों किसी की के बारे में ब्रेकअप को लेकर झूठी अफवाहें फैलाते हो। वहीं एक ने कहा- इनके बच्चे ड्रग्स लेकर पड़े रहते हैं और ये अलग मौज में जीते हैं।





अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों साथ में वेकेशन पर जाते हैं और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक फोटोज भी शेयर करते हैं। लेकिन सोशल मीडिया में अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप की खबरें आने लगी।  ऐसा कहा जा रहा था कि अर्जुन और मलाइका ने अपना 4 साल का रिश्ता तोड़ दिया है। लेकिन अब इन खबरों पर अर्जुन कपूर ने रिएक्शन दिया था।





अर्जुन ने मलाइका अरोड़ा के साथ फोटो शेयर की और लिखा था- फालतू और गलत अफवाहों के लिए जगह नहीं है। सेफ और सुरक्षित रहें। लोगों के लिए अच्छा सोचें और दुआ करें। आप सभी को प्यार। अर्जुन के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी दोनों की जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, मलाइका ने भी कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी पोस्ट किया है।  



Malaika Arora Arjun Kapoor अर्जुन कपूर इंस्टाग्राम Malaika-Arjun मलाइका अरोड़ा ब्रेकअप breakup rumors मलाइका और अर्जुन Arjun Kapoor Breakup Malaika Arora Lunch date Malaima Arora Breakup
Advertisment