इंदौर में हादसा: मेदांता अस्पताल के ICU में लगी आग, 13 मरीज भर्ती थे

author-image
एडिट
New Update
इंदौर में हादसा: मेदांता अस्पताल के ICU में लगी आग, 13 मरीज भर्ती थे

इंदौर. शहर के विजयनगर इलाके में स्थित मेदांता हॉस्पिटल (Medanta Hospital Fire) के ICU में आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, अस्पताल की चौथी मंजिल पर घटना शाम 5.30 बजे के आसपास हुई। ICU में अचानक धुआं उठा, जिससे मरीज और उनके परिजन भी घबरा गए। अस्पताल में 13 मरीजों का इलाज चल रहा था। हालांकि प्रशासन ने 10 मरीजों की जानकारी दी। राहत की बात यह है कि हादसे में किसी तरह की जनहानि (casualties) या नुकसान नहीं हुआ है।





प्रशासन ने पाया काबू: अस्पताल प्रशासन और स्टाफ ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया और घबराए मरीजों के साथ उनके परिजनों को भी संभाल लिया। कई परिजन इस दौरान परेशान रहे, जिन्हें प्रशासन और स्टाफ दिलासा देता रहा। मरीजों के परिजन को समझाया गया कि कोई भी परेशानी की बात नहीं है। अस्पताल प्रबंधन (Medanta managment) ने ICU के मरीजों को अन्य ICU में शिफ्ट किया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। 





मरीज के परिजन ने बताया कि सिलेंडर लेकर सभी भाग रहे थे। भगवान ने बचा लिया हमें। सभी लोगों ने काफी मदद की थी। पेशेंट चंद्रकांता बैरागी की बेटी ने बताया कि जैसे ही आग लगने का पता चला। मैं मां को बचाने भागी। जल्दी-जल्दी सभी को निकाला। 





अस्पताल प्रबंधन: मरीजों को दूसरे ICU में भर्ती कर दिया है। किसी भी पेशेंट को कुछ भी नहीं हुआ है। वहां पर 10 मरीज थे, इनमें 2 से 3 मरीज वेंटिलेटर पर थे। अभी की स्थिति में सभी मरीज ठीक है। इस मामले की छानबीन करके देखेंगे की किस कारण आग लगने की घटना हुई। हमारा फायर सिस्टम बेहद मजबूत है। इसलिए बड़े हादसे की कोई गुंजाइश नहीं थी।



Indore अस्पताल में आग Medanta Hospital Medanta Hospital Fire casualties Medanta managment fire in icu fire safety fire safety rules break indore hospotal fire मेदांता हॉस्पिटल