सुखद: MP के युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने पेशेंट की जान बचाई, परिवार ने शुक्रिया कहा

author-image
एडिट
New Update
सुखद: MP के युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने पेशेंट की जान बचाई, परिवार ने शुक्रिया कहा

भोपाल. कोई व्यक्ति राजनीतिक है तो उसकी राजनीति की खबरें आना सामान्य सामान्य सी बात है। लेकिन वह व्यक्ति किसी की जान बचा ले तो बात बड़ी हो जाती है। मामला मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया से जुड़ा हुआ है। विक्रांत सर्टिफाइड डॉक्टर हैं। वे एमएस (Master of Surgery) हैं। 11 जनवरी को विक्रांत फ्लाइट से गुजरात के युवा कांग्रेस प्रेसिडेंट के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होने अहमदाबाद जा रहे थे। इसी दौरान प्लेन में एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई। यहां विक्रांत की डॉक्टरी काम आ गई। विक्रांत ने व्यक्ति की पूरी मदद की और उनकी जान बच गई। परिवार ने वीडियो जारी कर विक्रांत को धन्यवाद कहा है। इंडिगो एयरलाइंस ने भी घटना को लेकर ट्वीट किया है।