Advertisment

8 करोड़ की बिल्डिंग बारिश में बेनकाब

author-image
एडिट
New Update
8 करोड़ की बिल्डिंग बारिश में बेनकाब

सागर. यहां के देवरी SDM कार्यालय (sagar devri sdm office) का निर्माण 7 करोड़ 75 लाख रूपए की लागत से हुआ है। ये बिल्डिंग सागर में बनी अब तक की सबसे अधिक लागत वाली इमारतों में शुमार है। आपको जानकार हैरानी की ये बिल्डिंग लोकार्पण के महज 5 सप्ताह बाद ही क्षतिग्रस्त हो गई। हालात ये है कि बिल्डिंग के पश्मिची कोने में मटेरियल गिरने के कारण प्रशासन को बेरिकेंडिग करनी पड़ी है। ताकि कोई हादसा न हो जाए। इस मामले को लेकर देवरी SDM अनमोल सिंह ने PWD विभाग की PIU शाखा को पत्र लिखा है। वहीं, प्रशासन की नाक तले हुए इस गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य को लेकर जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।

Advertisment