Advertisment

CG: बघेल सरकार की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, बदले गए इन जिलों के कलेक्टर

author-image
एडिट
New Update
CG: बघेल सरकार की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, बदले गए इन जिलों के कलेक्टर

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। जिसमें कई आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। इन तबादलों के निर्देश सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी कर दिए गए हैं। बघेल सरकार ने कई जिलों के कलेक्टर बदले हैं।इस फेरबदल से 25 अधिकारी प्रभावित हुए हैं।





कलेक्टरों का तबादला







  • IAS श्यामलाल धावड़े को कोरिया के कलेक्टर पद से हटाकर बस्तर संभाग का आयुक्त बना दिया गया है। 



  • कोरिया में श्यामलाल धावड़े की जगह कुलदीप शर्मा (नगर निगम में आयुक्त ) को कलेक्टर बनाया गया है। 
  • Advertisment



  • सुनील कुमार जैन को बलौदाबाजार-भाटापारा जिला कलेक्टर से हटाकर स्कूल शिक्षा विभाग का विशेष सचिव बनाया।


  • महासमुंद के कलेक्टर रहे डोमन सिंह को बलौदाबाजार-भाटापारा का जिला कलेक्टर बनाया 


  • नारायणपुर के कलेक्टर रहे धर्मेश कुमार साहू अब संचालक भू-अभिलेख की जिम्मेदारी संभालेंगे।
  • Advertisment



  • ऋतुराज रघुवंशी जो अभी तक रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन थे उन्हें नारायणपुर कलेक्टर बनाया जा रहा है।


  • नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर को गरियाबंद से हटाकर महासमुंद का कलेक्टर बना दिया गया।


  • गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही की कलेक्टर रहीं 2013 बैच की नम्रता गांधी अब गरियाबंद संभालेंगी।
  • Advertisment



  • ऋचा प्रकाश चौधरी जो अभी तक बस्तर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी थीं। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले की नई कलेक्टर होंगी। 


  •  


  • Advertisment





    ये सर्जरी भी हुई







    • वरिष्ठ IPS दीपांशु काबरा का कद बढ़ाया गया है। अभी तक परिवहन विभाग के अपर आयुक्त रहे काबरा अब आयुक्त बना दिए गए हैं।



  • मुंगेली जिला पंचायत में महिला जिला पंचायत सदस्य के साथ विवाद के बाद सुर्खियों में आए IAS रोहित व्यास को बस्तर भेज दिया गया है। 
  • Advertisment



  • IAS विजय दयाराम के. को अम्बिकापुर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है।


  • अम्बिकापुर नगर निगम के आयुक्त रहे राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रभाकर पाण्डेय अब कोरबा नगर निगम के आयुक्त की जिम्मेदारी संभालेंगे।


  • भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एस. प्रकाश को जल जीवन मिशन से हटाकर परिवहन विभाग का सचिव बनाया गया है। 
  • Advertisment



  • वहीं टोपेश्वर वर्मा को परिवहन सचिव और परिवहन आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारियों से मुक्त कर जल जीवन मिशन भी सौंप दिया गया है।


  • संचालक भू-अभिलेख की जिम्मेदारी संभाल रहे अभिजीत सिंह को स्मार्ट सिटी 


  • रायपुर का MD बनाया गया है। 


  • भारतीय वन सेवा के अफसर अनिल साहू को छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल का MD बनाया गया है।


  • किरण कौशल को संचालक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति की जिम्मेदारी से हटाकर राजस्व सेवा के अफसर अभिनव अग्रवाल को वहां लाया गया है।


  • किरण कौशल अब केवल मार्कफेड के MD की जिम्मेदारी देखेंगी।




  • Chhattisgarh IAS Officer collectors Administrative Reshuffle Administrative surgery
    Advertisment