Retirement: सानिया मिर्जा ने किया संन्यास का ऐलान, ये साल होगी आखिरी सीजन

author-image
एडिट
New Update
Retirement: सानिया मिर्जा ने किया संन्यास का ऐलान, ये साल होगी आखिरी सीजन

भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने संन्यास की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलने पहुंचीं सानिया ने कहा है कि 2022 उनका आखिरी सीजन होगा। यानी इस साल वह आखिरी बार कोर्ट पर दिखेंगी। ऑस्ट्रेलियन ओपन के मुकाबले में बुधवार(19 जनवरी) को उन्हें महिला डबल्स के पहले राउंड के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।





2022 होगा आखिरी सीजन: मुकाबले के बाद सानिया ने कहा- 2022 मेरा आखिरी सीजन होगा। मैं हफ्ते दर हफ्ते आगे की तैयारी कर रही हूं, लेकिन ये पक्का नहीं है कि मैं आगे पूरा सीजन खेल पाऊंगी या नहीं। पहले दौर में हारने के बाद सानिया ने कहा कि मुझे लगता है मैं बेहतर खेल सकती हूं, लेकिन अब शरीर साथ नहीं दे पा रहा। ये मेरे लिए सबसे बड़ा दुख है। 





सानिया ने जीते 6 ग्रैंड स्लैम: साल 2003 से अंतरराष्ट्रीय टेनिस मुकाबले खेल रही सानिया मिर्ज़ा करीब दो दशक बाद कोर्ट से विदा लेंगी। 35 साल की सानिया मिर्जा ने महिला डबल्स में 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2015 में विम्बलडन और यूएस ओपन का खिताब जीता था। वहीं, मिक्स्ड डबल्स में वो 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2012 में फ्रेंच ओपन और 2014 में यूएस ओपन का खिताब जीत चुकी हैं।



2022 Sania Mirza सानिया मिर्जा Retirement संन्यास Tennis Player Australian Open 2022 last season स्टार टेनिस खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 महिला डबल्स ग्रैंड स्लैम