किसानों को नहीं मिली फसल बीमा की राशि; खंडवा, बुरहानुपर में विरोध प्रदर्शन

author-image
Aashish Vishwakarma
एडिट
New Update
किसानों को नहीं मिली फसल बीमा की राशि; खंडवा, बुरहानुपर में विरोध प्रदर्शन

शेख रेहान, खंडवा/गोपाल देवकर, बुरहानपुर. प्रधानमंत्री फसल बीमा राशि नहीं मिलने से नाराज किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। भारतीय किसान संघ (Bharatiya Kisan Sangh) ने कई जिलों में धरना प्रदर्शन किया। धरने के बाद गुस्साएं किसानों ने बीमा कंपनी का पुतला फूंका। किसानों ने कहा कि बीमा कंपनियों और सरकार ने एक क्लिक के माध्यम से किसानों के खातों में राशि डालने के दावा किया गया था। इसके बावजूद भी कई किसानों के खाते में अभी पैसा नहीं आया हैं। यहां कुछ ऐसे किसान भी थे, जिन्हें 12 फरवरी को प्रधानमंत्री फसल बीमा (Fasal Bima) कार्यक्रम के दौरान मंच से चेक दिया गया था। इसके बाद भी पूरी राशि अभी तक उनके खाते में नहीं आई। किसान अभी भी बैंकों के चक्कर काट रहे हैं। इसे लेकर किसानों ने बुरहानपुर (Burhanpur) और खंडवा (Khandwa) में विरोध प्रदर्शन किया।





खंडवा में विरोध प्रदर्शन: बीमा राशि नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान किसानों ने बीमा कंपनियों का पुतला दहन भी किया। किसान बीमा राशि की मांग कर रहे थे। किसानों का कहना है कि 12 फरवरी को अनाज मंडी कैंपस में प्रधानमंत्री फसल बीमा कार्यक्रम में एक क्लिक में बीमा राशि किसानों के खातों में डालने का दावा किया गया था। लेकिन आज तक किसानों के खातों में पैसा नहीं आया है। 12 फरवरी के कार्यक्रम के दौरान भील खेड़ी के किसान रामदास पटेल को दो लाख से अधिक राशि का चेक दिया गया था। वह किसान भी धरने में शामिल हुआ था। उसने बताया कि उसे जो चेक दिया गया था उसकी पूरी राशि अभी तक खाते में नहीं आई। 55 हजार रुपए अभी भी बाकी है। इसी तरह जिले के कई किसान बैंकों के चक्कर काट रहे हैं। 





चेतावनी देते हुए किसानों ने कहा कि जल्द से जल्द यदि हमारी बीमा राशि का भुगतान नहीं किया गया तो हम कलेक्टर कार्यालय में डेरा डालेंगे। दूध, फल, सब्जी जैसे जरूरी सामानों की सप्लाई बंद कर देंगे। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी हम यहां से नहीं हटेंगे। भारतीय किसान संघ खंडवा के पदाधिकारी सुभाष पटेल ने बताया कि 7600 करोड़ रुपए सीएम शिवराज ने एक क्लिक से भेजने का कहा था। कृषि मंत्री कमल पटेल ने अपने हाथों से चेक बांटे थे लेकिन आज की तारीख तक चेक का पैसा नहीं डला है। किसान बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं। ऐसी स्थिति में किसान बहुत परेशान है, इसलिए आज बीमा कंपनियों का पुतला फूंका। 







बुरहानपुर में किसानों का प्रदर्शन।



बुरहानपुर में किसानों का प्रदर्शन।







बुरहानपुर में बीमा कंपनियों का पुतला दहन: जिले में भारतीय किसान संघ ने प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत बीमा कंपनियों द्वारा फसल बीमा राशी वितरण में गड़बड़ी करने के चलते धरना प्रदर्शन और बीमा कंपनियों का पुतला फूंका। किसान संगठन का आरोप है कि बीमा कंपनियों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा के राशि वितरण में भारी गड़बड़ी की है। कृषि विभाग बीमा पाने वाले किसानों की सूची नहीं दे रहा है। इसको लेकर भारतीय किसान संघ ने सीएम के नाम ज्ञापन भी दिया है। संगठन ने चेताया कि 7 दिन के भीतर मांगे पूरी नहीं होती तो जिला मुख्यालय पर डेरा डालों, घेरा डालों अभियान चलेगा। भारतीय किसान संघ के जिला प्रमुख नरेंद्र जाधव ने बताया कि किसानों के खातों में वन क्लिक से खरीफ और रबी की बीमा राशि डाली गई थी। उसके वितरण में कई सारी विसंगतियां है। बीमा कंपनियों ने किसानों के साथ धोखा किया है। किसानों को नाममात्र की राशि मिली है। एक ही पटवारी हल्के में किसानों को अलग-अलग राशि मिली है। 



Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana Farmers किसान Khandwa protest विरोध प्रदर्शन burhanpur बीमा राशि फसल बीमा fasal bima प्रधानमंत्री फसल बीमा