फिर कटेगी आम आदमी की जेब, 19kg का कमर्शियल सिलेंडर 250 रु. महंगा हुआ

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
फिर कटेगी आम आदमी की जेब, 19kg का कमर्शियल सिलेंडर 250 रु. महंगा हुआ

नई दिल्ली. एक बार फिर आम आदमी की जेब पर मार पड़ी है। तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 250 रुपए बढ़ा दिए हैं। दाम में बढ़ोत्तरी के बाद नीले रंग के इस सिलेंडर की नई कीमत दिल्ली में अब 2,253 रु. हो गई है। इससे आपका होटल में खाना महंगा हो सकता है।









— ANI (@ANI) April 1, 2022





चेन्नई में ज्यादा कीमत: कमर्शियल सिलेंडर के रेट में 250 रुपए की बढ़ोतरी के बाद कोलकाता में यही सिलेंडर अब 2,351 रुपए, मुंबई में 2,205 रु. और चेन्नई में 2,406 रुपए का हो गया है। यानी चारों महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत चेन्नई में सबसे ज्यादा है। इससे पहले सरकार ने 1 मार्च 2022 को भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 105 रुपए का इजाफा किया था। 22 मार्च को जब सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder) के दाम बढ़ाए थे, तब इसे 9 रुपए सस्ता किया गया था।





घरेलू गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं: ईंधन कंपनियों ने घरों में इस्तेमाल होने वाली रसोई गैस यानी 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में फिलहाल होई बदलाव नहीं किया है। कुछ दिन पहले ही घरेलू गैस के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। घरेलू सिलेंडर की कीमत अभी 949.5 रुपए ही है। इससे पहले घरेलू सिलेंडर की कीमत 6 अक्टूबर 2021 को बदली थे और तब रेट 899.50 रुपए हो गया था।



Commercial Cylinder कमर्शियल सिलेंडर Hotel होटल expensive महंगा Oil Companies तेल कंपनियां LPG एलपीजी Cooking Gas कुकिंग गैस