Advertisment

पेट्रोल-डीजल के दाम 80-80 पैसे बढ़े, 12 दिन में 10वीं बार इजाफा, यहां 120 रु पार

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
पेट्रोल-डीजल के दाम 80-80 पैसे बढ़े, 12 दिन में 10वीं बार इजाफा, यहां 120 रु पार

मुंबई. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। 2 अप्रैल को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 80-80 पैसे का इजाफा हुआ। बीते 12 दिन में तेल के दामों में 10वीं बार बढ़ोतरी हुई है। 1 अप्रैल को कीमतें नहीं बढ़ी थीं। सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान के श्रीगंगानगर में मिल रहा है। यहां पेट्रोल की कीमत 120 रुपए के पार हो गई है।





दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत (Petrol Price) 102.61 हो गई है, वहीं, डीजल का भाव (Diesel Price) 93.87 रुपए पहुंच गया है। 31 मार्च को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80-80 पैसे प्रति लीटर का उछाल आया था। पेट्रोल और डीजल के दाम पिछले 12 में दिन में 10वीं बार पेट्रोल-डीजल बढ़े हैं। 





राजस्थान में रिकॉर्ड कीमतें





मध्य प्रदेश के बालाघाट में पेट्रोल की कीमत 117.40 रु. प्रति लीटर, जबकि डीजल का रेट 100.42 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 120.08 रु. प्रति लीटर और डीजल 102.69 रु. प्रति लीटर बिक रहा है। स्थानीय करों के आधार पर राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं। देश के चारों महानगरों की अगर तुलना करें तो मुंबई में पेट्रोल-डीजल सबसे महंगा है।

Advertisment

















शहर का नाम



पेट्रोल की कीमत



डीजल का दाम

Advertisment









दिल्ली



102.61

Advertisment



93.87









मुंबई

Advertisment



117.57



101.79



Advertisment







कोलकाता



112.19



97.02

Advertisment











12 दिन में दो दिन शांति रही: 22 मार्च से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने शुरू हुए। तब से अब तक 24 मार्च और 1 अप्रैल यानी 2 दिन छोड़कर हर रोज कीमतों में उछाल आया। 2 अप्रैल की बढ़ोतरी को मिलाकर 10 दिनों में पेट्रोल 7.20 रुपए महंगा हो गया। 





किस दिन कितने बढ़े दाम?





22 मार्च- 80 पैसे



23 मार्च- 80 पैसे



25 मार्च- 80 पैसे



26 मार्च- 80 पैसे



27 मार्च- 50 पैसे 



28 मार्च- 30 पैसे 



29 मार्च- 80 पैसे



30 मार्च- 80 पैसे



31 मार्च- 80 पैसे



2 अप्रैल- 80 पैसे



 



MP मध्य प्रदेश Balaghat बालाघाट Petrol-diesel पेट्रोल-डीजल कीमतें Mumbai मुंबई Price Hike Oil Companies तेल कंपनियां Sri ganganagar श्रीगंगानगर
Advertisment