पेट्रोल-डीजल के दाम 10 दिन में 9 बार बढ़े, मुंबई और बालाघाट में पेट्रोल 116 पार

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
पेट्रोल-डीजल के दाम 10 दिन में 9 बार बढ़े, मुंबई और बालाघाट में पेट्रोल 116 पार

मुंबई. सरकारी तेल कंपनियों ने 31 मार्च को पेट्रोल-डीजल की जारी कर दीं। कंपनियों ने एक बार फिर से महंगाई का झटका दिया है। आज 84 पैसे प्रति लीटर तक दाम बढ़ाए गए हैं। पिछले 10 दिनों में नौवीं बार पेट्रोल-डीजल के रेट्स बढ़े हैं।





तेल कंपनी IOCL के ताजा रेट्स के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल पर 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद, राजधानी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 93.07 रुपए प्रति लीटर और डीजल 93.07 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल 116.72 रुपए और डीजल 100.94 रुपए का हो गया।





मध्य प्रदेश का हाल: बालाघाट में पेट्रोल 0.87 पैसे और डीजल 0.82 पैसे बढ़ा। इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल 116.52 प्रति लीटर तो डीजल 99.59 रु प्रति लीटर हो गया है। बालाघाट में अन्य जगहों से महंगे पेट्रोल की वजह ट्रांसपोर्टेशन बताई जाती है।

















शहर का नाम



पेट्रोल की कीमत



डीजल का दाम









दिल्ली



101.81



93.07









मुंबई



116.72



100.94









कोलकाता



111.35



96.22









चेन्नई



107.45



97.52











एक्साइज ड्यूटी घटाकर दी थी राहत: नवंबर में दिवाली के मौके पर केंद्र सरकार ने ईंधन पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी (Excise Duty) में कटौती की थी, जिससे पेट्रोल के रेट 5 रु. प्रति लीटर कम हो गए थे। इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 103.97 रु. प्रति लीटर, जबकि डीजल 86.67 रु. प्रति लीटर बिक रहा था। फिर 2 दिसंबर 2021 को दिल्ली सरकार ने पेट्रोल पर लगने वाले वैट को करीब 8 रुपए कम कर दिया था, जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत 95.41 रु. जबकि डीजल का भाव 86.67 रु. प्रति लीटर पर टिका था।





कच्चे तेल की कीमतें कम, पर तेल महंगा: इंटरनेशनल मार्केट में रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच फरवरी में कच्चे तेल के दाम 130 डॉलर प्रति बैरल के हाईएस्ट लेवल से गिरकर अब 103 डॉलर तक आ गए हैं, लेकिन इस बीच राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल-डीजल के भाव में भारी उछाल आ रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिलहाल कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला रुकने वाला नहीं हैं।





रोज अपडेट होती हैं कीमतें: अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत रोज अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय होते हैं।





किस दिन कितने बढ़े दाम? 







  • 22 मार्च- 80 पैसे 



  • 23 मार्च- 80 पैसे 


  • 24 मार्च- बढ़ोत्तरी नहीं


  • 25 मार्च- 80 पैसे 


  • 26 मार्च- 80 पैसे 


  • 27 मार्च- 50 पैसे 


  • 28 मार्च- 30 पैसे 


  • 29 मार्च- 80 पैसे 


  • 30 मार्च- 80 पैसे  


  • 31 मार्च- 84 पैसे




  • MP मध्य प्रदेश Balaghat बालाघाट Petrol-diesel पेट्रोल-डीजल कीमतें Mumbai मुंबई Price Hike Oil Companies तेल कंपनियां