छत्तीसगढ़ बीजेपी में बड़ा फेरबदल, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा के अध्यक्ष की छुट्टी, कई दिग्गज मेन स्ट्रीम से बाहर

author-image
Yagyawalkya Mishra
एडिट
New Update
छत्तीसगढ़ बीजेपी में बड़ा फेरबदल, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा के अध्यक्ष की छुट्टी, कई दिग्गज मेन स्ट्रीम से बाहर

Raipur।बीजेपी में बड़ा सांगठनिक फेरबदल हुआ है। युवा मोर्चा और किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों को रवानगी दे दी गई है। बीजेपी ने केवल मोर्चा ही नहीं बल्कि,प्रदेश की मेन बॉडी में भी व्यापक बदलाव किया है। ओ पी चौधरी को अब प्रदेश महामंत्री की जवाबदेही मिली है।अरसे से प्रदेश कार्यालय प्रभारी रहे सुभाष राव की जगह नरेश गुप्ता को जगह मिली है। महामंत्री रहे भूपेन्द्र सवन्नी को दुर्ग ज़िले का प्रभार देते हुए आठ प्रदेश उपाध्यक्षों में से एक बनाया गया है।





केदार और ओपी चाैधरी अब महामंत्री





 बस्तर के क़द्दावर आदिवासी नेता और बीजेपी के आधारस्तंभों में एक बलिराम कश्यप के पुत्र केदार कश्यप को महामंत्री बनाया गया है। केदार इसके पहले प्रवक्ता की सूची में शामिल थे।आईटी सेल के प्रभारी रहे दीपक म्हस्के को आईटी सेल से रवानगी दे दी गई है।बीजेपी के मीडिया विभाग में भी फेरबदलहुआ है। अब तक बीजेपी मीडिया विभाग देख रहे नलिनेश को प्रवक्ता बना दिया गया है।प्रदेश  कोषाध्यक्ष मदन जैन को बनाया गया है।





मोर्चा में भी फेरबदल



  भाजयुमो से प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू की छुट्टी हो गई है, अमित साहू की जगह रवि भगत को भाजयुमो की जवाबदेही दी गई है। रवि भगत रायगढ के हैं और बीजेवायएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के करीबी और विश्वासपात्र माने जाते हैं।इस आदिवासी चेहरे को लेकर क़यास थे कि, इन्हें भाजयुमो की जवाबदेही दी जा सकती है। वैसा ही प्रतिक्षित फेरबदल किसान मोर्चा में हुआ है, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल को रवानगी दे दी गई है और उनकी जगह पर पवन साहू को जवाबदेही दी गई है।





  सुची के लिए कृपया लिंक क्लिक करें।



chhatisgarh भाजपा संगठन में व्यापक बदलाव कई दिग्गज किनारे युवा मोर्चा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बदले गए महामंत्री भी बदले