छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मरकाम ने कहा- कर्नाटक में कांग्रेस की जीत से देश की राजनीति में आएगा परिवर्तन

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मरकाम ने कहा- कर्नाटक में कांग्रेस की जीत से देश की राजनीति में आएगा परिवर्तन

RAIPUR. कर्नाटक में मतदान के बाद एग्जिट पोल पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा बयान आया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कर्नाटक से शुरू होगी बीजेपी की विदाई। कर्नाटक में कांग्रेस की जीत से देश की राजनीति में परिवर्तन आएगा। देश अब बदलाव के मूड में है। कर्नाटक मतदान के बाद जो एग्जिट पोल की रिपोर्ट आई है, वह कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने के साफ संकेत दे रहे हैं और कर्नाटक की जनता की मन की बात एग्जिट पोल के माध्यम से देश के सामने आई है। कर्नाटक की जनता ने 40 प्रतिशत कमीशन लेने वाली बीजेपी की सरकार को बदल दिया है और संकेत स्पष्ट है कि 2024 के चुनाव में केंद्र से भी मोदी और बीजेपी की विदाई है।





जनता मोदी- शाह के जुमलों से बोर हो चुकी





प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि देश की जनता अब मोदी और शाह के जुमलों और झूठे प्रपंच से बोर हो चुकी है। जनता बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, गिरती अर्थव्यवस्था से निजात पाना चाहती है। देश की जनता मोदी सरकार के निजीकरण की नीतियों से खफा है। वह देश की संपत्तियों को बचाना चाहती है। सड़कों पर बड़े टोल टैक्स दवाइयों के दाम में हुई वृद्धि दूध-दही पर ली जा रही जीएसटी के खिलाफ जनता आक्रोशित है। रसोई गैस की आसमान छूती कीमत और पेट्रोल डीजल में हो रही मनमानी लूट से देश की जनता मुक्ति चाहती है और कर्नाटक का परिणाम देश में बदलाव के संकेत देगा। देश चलाना सिर्फ कांग्रेस को आता है, कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों के साथ न्याय करती है। सभी वर्गों की चिंता करती है और सभी वर्गों को राहत देने के लिए काम करती है।





ये भी पढ़ें...















मोदी सरकार हम दो हमारे दो की नीति पर चल रही- मरकाम





प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार को देश के 140 करोड़ जनता की चिंता नहीं है। वह, हम दो हमारे दो की नीति पर चल रही है। पूरे देश की संपत्ति, अर्थव्यवस्था और नीतियों को 2 लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए न्योछावर कर दिया गया है। आज देश में संवैधानिक संकट उत्पन्न हो गया है। मीडिया स्वतंत्र होकर जनता की आवाज नहीं उठा पा रही है। संवैधानिक संस्थाएं भी दबाव में काम कर रही हैं। ईडी और सीबीआई आईटी बीजेपी के अनुषांगिक संगठन की भूमिका में हैं। बीजेपी शासित राज्य में भ्रष्टाचार प्रशासनिक अराजकता चरम पर है और आम जनता त्रस्त है।



Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ न्यूज Chhattisgarh Congress statement CG Congress President Mohan Markam said CG Congress said signs of change in country's politics छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बयान सीजी कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम बोले सीजी कांग्रेस ने कहा देश की राजनीति में परिवर्तन के संकेत